logo

ट्रेंडिंग:

जमीन के चक्कर में मां-बाप को कुल्हाड़ी से काट डाला, आरोपी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश में जमीन विवाद ने भयावह रूप ले लिया है। छोटे भाई ने गुस्से में आकर अपने माता-पिता, बहन और दादी पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमला कर दिया है।

kills family with axe in UP

यूपी में युवक ने परिवार का किया कुल्हाड़ी से हत्या, Photo Credit: X/ SachinGuptaUP

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

उत्तर प्रदेश के बहराइच में एक युवक ने अपने माता-पिता, बहन और दादी को मार डाला। परिवार पर 30 मिनट तक कुल्हाड़ी से वार करता रहा। बीच-बचाव करने आए बड़े भाई की भी जान लेने की कोशिश की लेकिन किसी तरह वह बच गया। 10 साल का भतीजा पूरी वारदात को छिपकर देखता रहा। चीख-पुकार सुनकर गांव वाले भागकर मौके पर पहुंचे तो मंजर देखकर दंग रह गए। फर्श पर और बेड पर लाशें बिछी थीं। बड़ा भाई दर्द से कराह रहा था। लोगों को देखकर आरोपी ने अपनी भी जान लेनी चाही। ईंट से अपने सिर पर कई वार किए और खून ज्यादा बहने की वजह से बेहोश हो गया।

 

सूचना पर पुलिस फोर्स पहुंची। आरोपी को गिरफ्तार कर जिला अस्पताल भिजवाया। हालत गंभीर होने की वजह से उसे ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि दो भाइयों के बीच जमीन को लेकर कई वर्षों से विवाद चल रहा था। देर रात इसी विवाद को लेकर दोनों में कहासुनी होने लगी। इस दौरान गुस्से में आकर युवक ने कुल्हाड़ी से पूरे परिवार पर हमला कर दिया। फॉरेंसिक टीम ने हमले में इस्तेमाल कुल्हाड़ी बरामद कर ली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना जिला मुख्यालय से 45 किलोमीटर दूर रुपईडीहा थाना क्षेत्र के रामनगर बसंतपुर उदल गांव की है।

 

यह भी पढ़ें: इजरायल में गाजा जैसा नजारा, ईरान की बैलेस्टिक मिसाइलों ने धुआं-धुआं कर दिया

10 साल के मासूम ने देखा मौत का मंजर

घटना का गवाह गुरुदेव का 10 साल का बेटा आजाद बाल-बाल बच गया। वह घटना के समय पिता के साथ दूसरे कमरे में था। शोर-शराबा सुनकर वह बाहर आया। चाचा को देखकर बाहर ही छिप गया। अपनी आंखों से पूरा हत्याकांड देखता रहा। फिलहाल, पुलिस ने आजाद को अपनी सुरक्षा में ले लिया है। उससे घटना के बारे में जानकारी ले रही है।

शिकायतकर्ता गुरुदेव कहते हैं, 'मेरे छोटे भाई ने उन्हें मार डाला मैं उठा और उससे पूछा कि वह ऐसा क्यों कर रहा है। तो उसने मेरे सिर पर भी कुल्हाड़ी मार दी। करीब एक महीने पहले भी उसका ऐसा ही झगड़ा हुआ था। उस समय, एक पुलिस ऑफिसर ने उसे शांत रहने के लिए कहा था क्योंकि यह घर का मामला था लेकिन इस बार उसने सबको मार डाला। हमारे माता-पिता अपनी जमीन बेचकर पैसे उसे नहीं दे रहे थे। इसी बात पर झगड़ा हुआ और उसने सबको मार डाला।'

 

यह भी पढ़ें: चार सांसदों के सहारे चुनाव जीतेंगी ममता बनर्जी? क्यों लगाया बाबुल-मेनका पर दांव

इलाज के बाद होगी पूछताछ

गुरुदेव वर्मा ने थाना रुपईडीहा में निरंकार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने निरंकार को गिरफ्तार कर इलाज के लिए लखनऊ भेजा है। उसके ठीक होने पर पूछताछ की जाएगी।


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap