logo

मूड

ट्रेंडिंग:

BJP नेता ने पत्नी और 3 बच्चों को मारी गोली, पुलिस को खुद किया कॉल

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के गंगोह में एक चौंकाने वाली घटना हुई। यहां भाजपा नेता ने अपनी पत्नी और तीन बच्चों को गोली मार दी। हादसे में एक बेटा और एक बेटी की मौत हो गई।

 yogesh rohilla BJP party worker shoot his wife and children's

भाजपा फ्लैग, Photo Credit: PTI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में भारतीय जनता पार्टी के एक कार्यकर्ता ने अपनी पत्नी और तीन बच्चों पर गोली चला दी। घटना शनिवार को सागाठेड़ा गांव में हुई। मौके पर पहुंची पुलिस ने भाजपा कार्यकारिणी सदस्य योगेश रोहिल्ला को मौके से गिरफ्तार कर लिया।

 

एसएसपी रोहित सजवान के अनुसार, योगेश ने खुद गोलीबारी की सूचना पुलिस को दी थी। जब मौके पर पुलिस पहुंची तो उसने बताया कि वह कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान था। उसे संदेह था कि उसकी पत्नी का अवैध संबंध चल रहा है। आरोपी ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से गोली चलाई। 

 

यह भी पढ़ें: कॉमेडी बनी ट्रेजडी! कुणाल कामरा के विवादों में फंसने की पूरी कहानी

पत्नी और 7 साल का बेटा घायल

पत्नी नेहा और 7 साल के बेटे शिवांश को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि दो बच्चों  श्रद्धा और देवांश की मौके पर ही मौत हो गई। बाद में शिवांश भी इलाज के दौरान बुरी तरह घायल हो गया। रविवार को योगेश को गिरफ्तार कर लिया गया और पुलिस ने आरोपी के पास से पिस्तौल, चार खोखे, 10 कारतूस, बैरल में फंसा एक कारतूस और दो मोबाइल फोन भी बरामद किया हैं। 

 

यह भी पढ़ें: जोक, धमकी और तोड़फोड़; कुणाल कामरा ने शिंदे पर बोलकर आफत मोल ले ली?

'पत्नी की वजह से खराब हुई छवि'

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सागर जैन के अनुसार नेहा के भाई रजनीश कुमार की शिकायत पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। रोहिल्ला ने पुलिस को बताया कि जब उसे अपनी पत्नी के अफेयर के बारे में पता चला तो उसने उसे रोकने की कोशिश की लेकिन इसके बावजूद उसने अपना अफेयर जारी रखा।

 

भाजपा सदस्य ने अधिकारियों को आगे बताया कि इससे समाज में उसकी छवि खराब हो रही थी। एएसपी के अनुसार, इससे नाराज रोहिल्ला ने अपनी पत्नी और तीन बच्चों को गोली मार दी। घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए गंगोह विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक कीरत सिंह ने शनिवार को कहा, 'मुझे नहीं पता कि घटना किस वजह से हुई। यह दर्दनाक है।'


और पढ़ें