logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'2,500 रुपये लेना करप्शन नहीं', मंत्री बेबी रानी मौर्य के बयान पर मचा बवाल

उत्तर प्रदेश में एक महिला ने मंत्री बेबी रानी के सामने कहा कि उनसे पीएम आवास योजना के नाम पर पैसे लिए गए। तो मंत्री ने कहा कि 2,000 या 2,500 रुपये लेना कोई भ्रष्टाचार नहीं है।

Baby Rani Maurya

बेबी रानी मौर्य, Photo Credit- AI Generated

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में मंत्री बेबी रानी मौर्य का एक बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वह रमनपुर में लोगों से मिलने गई थीं, जहां एक महिला ने उनसे शिकायत की कि उनसे पीएम आवास योजना के नाम पर रुपये लिए गए। इसके बाद मंत्री बेबी रानी ने कहा कि 2,000 से 2,500 रुपये लेना कोई भ्रष्टाचार नहीं है। इसके बाद उन्होंने यह भी कहा कि अगर रिश्वत ली गई है, तो आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

 

बेबी रानी मौर्य 27 नवंबर को हाथरस की मलिन बस्ती रमनपुर में गई थीं, जहां उन्होंने लोगों की शिकायतें सुनी थीं। इसी दौरान एक महिला ने बेबी रानी से पीएम आवास योजना को लेकर शिकायत की थी। जानकारी के लिए बता दें, बेबी रानी मौर्य उत्तर प्रदेश की महिला, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की कैबिनेट मंत्री हैं। इसके साथ ही वह हाथरस जिले की प्रभारी मंत्री भी हैं।

 

यह भी पढ़ें: बुर्का पहना, पाकिस्तानी संग भागने का प्लान, ओडिशा में मिली सैनिक की लापता बेटी

क्या है बेबी रानी का बयान?

बेबी रानी से जब पत्रकारों ने पूछा कि क्या लोगों ने पीएम आवास योजना को लेकर भ्रष्टाचार की शिकायत की थी, तो बेबी रानी ने जवाब दिया, 'नहीं, करप्शन के बारे में नहीं कहा था। मैंने इसीलिए पूछा था कि उसने कुछ कागज बनवाने के लिए पैसे लिए थे या कैसे भी पैसे लिए हों। 2,000-2,500 रुपये करप्शन नहीं होते हैं।'

इसके बाद बेबी रानी ने रुपये लेने वाले कर्मचारी का पक्ष लेते हुए कहा कि कई बार लोगों के पास कागजात नहीं होते, तो क्या अधिकारी अपने रुपये खर्च करके कागजात बनवाएगा? इसके बावजूद रुपये लेने वाले आरोपी के खिलाफ कार्रवाई शुरू हो गई। आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो गई और कार्रवाई भी हो गई है।

 

यह भी पढ़ें: काशी तमिल संगमम 5.0 का होगा शुभारंभ, CM योगी आदित्यनाथ करेंगे समारोह का शुभारंभ

 

लोगों की शिकायत सुनने के बाद बेबी रानी मौर्य ने लोगों को आश्वासन दिया कि उनकी सारी समस्याओं को खत्म किया जाएगा। साथ ही यह भी कहा कि अगर किसी अधिकारी ने सच में रिश्वत ली है, तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।

 


और पढ़ें