logo

मूड

ट्रेंडिंग:

उत्तराखंड कैबिनेट का विस्तार, 5 मंत्रियों ने ली शपथ, जानिए कौन हैं

उत्तराखंड में कैबिनेट विस्तार, एक अरसे से प्रस्तावित था। अब धामी सरकार ने विधानसभा चुनावों के ठीक एक साल पहले, बड़ा दांव चला है।

Madan Kaushik

पुष्कर सिंह धामी और मदन कौशिक। Photo Credit: BJP/X

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

उत्तराखंड की भारतीय जनता पार्टी (BJP) सरकार ने 5 कैबिनेट मंत्रियों के साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मंत्रिमंडल का विस्तार किया है। नई कैबिनेट में खजान दास, भरत सिंह चौधरी, मदन कौशिक, राम सिंह कैड़ा और प्रदीप बत्रा को कैबिनेट में जगह दी है।

खजान दास,यहां राजपुर रोड से विधायक हैं, वहीं भरत सिंह रुद्रप्रयाग के विधायक हैं। मदन कौशिक, राज्य की सबसे चर्चित सीटों में शुमार हरिद्वार विधानसभा सीट से विधायक हैं। भीमताल के विधायक राम सिंह कैड़ा को भी अहम जिम्मेादरी मिली है। प्रदीप पत्रा जी रुड़की से विधायक हैं। 

यह भी पढ़ें: नेपाल के 'विदेशी देवता', कैसे बन गए उत्तराखंड के स्थानीय भगवान?

मदन कौशिक कौन हैं?

मदन कौशिक, उत्तराखंड में बीजेपी के चर्चित नेता हैं। वह बीजेपी के राज्य अध्यक्ष भी रहे हैं। वह हरिद्वार विधासनभा सीट से लगातार 5 बार चुनाव जीत रहे हैं। वह साल 2017 से 2021 तक, राज्य में कैबिनेट मंत्री रहे हैं। वह त्रिवेंद्र सिंह रावत के भी करीबी रहे हैं। साल 2007 से लेकर 2012 तक वह कैबिनेट मंत्री थे। साल 2002 में पहली बार विधायक बने। 2007, 2012, 2017 और 2022 के चुनाव में वह लगातार विधायक चुने गए।  

Madan Kaushik
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ मदन कौशिक।

प्रदीप बत्रा कौन हैं?

प्रदीप बत्रा, रुड़की से विधायक हैं। वह राजनीति में आने से पहले व्यापार से जुड़े थे। उन्होंने साल 2022 के चुनाव में अपनी संपत्ति 12 करोड़ से ज्यादा बताई थी। साल 2017 में उन्होंने चुनावी हलफनामे में बताया था कि उनकी संपत्ति 3 करोड़ है। 5 साल के अंतराल में उनकी संपत्ति, करीब 4 गुना बढ़ गई। राजनीति में पहली बार उन्हें इतनी बड़ी जिम्मेदारी मिली है। 

Pradeep Batra
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ प्रदीप बत्रा।

यह भी पढ़ें: राजधानी की मांग, लोकल मुद्दों पर जोर, कांग्रेस-BJP से उत्तराखंड छीन लेगा UKD?

खजान दास कौन हैं?

खजान दास, राजपुर रोड विधानसभा से विधायक हैं। वह अनुसूचित जाति का प्रतिनिधित्व करते हैं। यह सीट, अनूसूचित जाति के लिए आरक्षित है। साल 2022 में उन्होंने बीजपी के टिकट पर जीत हासिल ही। वह सिर्फ 8वीं तक पढ़े हैं।  साल 2017 के विधानसभा चुनाव में भी उन्होंने कांग्रेस के चर्चित नेता राजकुमार को 11 हजार से ज्यादा वोटों से हराया था। साल 2017 में वह धनौल्टी विधानसभा से विधायक बने थे। अब राज्य के चर्चित नेता हैं और पुष्कर सिंह धामी के करीबी हैं।

खजान दास, अपने पद और गोपनीयता की शपथ लेते हुए। 

भरत सिंह चौधरी कौन हैं?

भरत सिंह चौधरी, रुद्रप्रयाग विधानसभा से विधायक हैं। वह चमोली के रसूखदार राजनीतकि परिवार से आते हैं। वह चौटन सिंह चौधरी के बेटे हैं। उन्होंने साल 1979 में गढ़वाल विश्वविद्यालय से स्नातक किया और राजनीति में उतरे। साल 2022 में उन्होंने कांग्रेस नेता प्रतीप थपलियाल को हराया था। 

भरत सिंह चौधरी पद और गोपनीयता की शपथ लेते हुए।

भरत सिंह चौधरी, उत्तराखंड बीजेपी के सक्रिय नेताओं में शामिल हैं। संगठन में उनकी मजबूत दखल मानी जाती है। उन्होंने 2021 के अपने चुनावी हलफनामे में अपनी संपत्ति 1 करोड़ रुपये से ज्यादा बताई है। साल 2017 में भी लगभग इतनी ही आय बताई थी। 

यह भी पढ़ें: बार बालाओं पर उत्तराखंड की सियासत गर्माई, चैंपियन के आरोप पर गोदियाल क्या बोले?

राम सिंह कैड़ा। Photo Credit: PushkarSinghDhami/X



राम सिंह कैड़ा कौन हैं?

राम सिंह कैड़ा, भीमताल के विधायक हैं। राम सिंह कैरा निर्दलीय ने साल 2017 में भी विधानसभा चुनाव जीत लिया था। बाद में विधानसभा चुनावों से ठीक पहले उन्होंने बीजेपी का हाथ थाम लिया था। बीजेपी ने उन्हें भीमताल में ही मौका दिया। उन्होंने कांग्रेस के दान सिंह भंडारी को हरा दिया। साल 2017 के चुनाव में वह बीजेपी के खिलाफ चुनाव लड़े थे। बीजेपी के चर्चित चेहरे, गोविंद सिंह बिष्ट को उन्होंने हरा दिया था। अब धामी सरकार में उन्हें बड़ा मौका मिला है। 

Related Topic:#Uttarakhand News

और पढ़ें