logo

मूड

ट्रेंडिंग:

उत्तराखंड के छात्रों को मिलेगी फ्री कोचिंग, घर बैठे होगी परीक्षा की तैयारी

उत्तराखंड सरकार जल्द ही मुख्यमंत्री यवा भविष्य निर्माण योजना 2026 शुरू कर सकती है। इसके तहत कॉलेज और यूनिवर्सिटी के छात्रों को प्रतियोगी परिक्षाओं की तैयारी के लिए मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग और स्टडी मटेरियल दिया जाएगा।

AI generated image of student

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo Credit- ChatGPT

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

उत्तराखंड सरकार छात्रों के लिए एक नई योजना शुरू करने की तैयारी कर रही है। इसका नाम मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना-2026 है। इस योजना का मकसद छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग देना है। अभी छात्रों को अच्छी कोचिंग के लिए काफी पैसे खर्च करने पड़ते हैं लेकिन इस योजना के शुरू होने के बाद उन्हें घर बैठे पढ़ाई करने का मौका मिलेगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस योजना को मंजूरी दे दी है और जल्द ही इसे शुरू किया जा सकता है।

 

इस योजना का फायदा उत्तराखंड के विश्वविद्यालयों, सरकारी कॉलेजों और सरकारी सहायता प्राप्त कॉलेजों में पढ़ने वाले छात्रों को मिलेगा। ऑनलाइन क्लास के जरिए छात्रों को पढ़ाई की सामग्री और जरूरी गाइडेंस भी दिया जाएगा। इससे खासकर उन छात्रों को मदद मिल सकती है जो महंगी कोचिंग नहीं ले पाते हैं या दूर-दराज के इलाकों में रहते हैं।

 

यह भी पढ़ें: बाढ़ पीड़ितों ने जदयू विधायक कोमल सिंह की गाड़ी को घेरा, जमकर हुआ हंगामा

इन परीक्षाओं की कर सकेंगे तैयारी

इस योजना के तहत छात्र कई बड़ी प्रतियोगी और प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी कर सकेंगे। इसमें सिविल सर्विस, डिफेंस सर्विस, बैंकिंग, रेलवे और एसएससी जैसी परीक्षाएं शामिल हैं। इसके अलावा कैट, एमएटी, गेट, नेट और सीएसआईआर-नेट जैसे एंट्रेंस और पात्रता टेस्ट की तैयारी भी कराई जाएगी। छात्रों को ऑनलाइन पढ़ाई के साथ स्टडी मटेरियल और परीक्षा की तैयारी से जुड़ी गाइडेंस भी दी जाएगी। यानी उन्हें कोचिंग के लिए कहीं जाने की जरूरत नहीं होगी और वह घर से ही अपनी तैयारी कर सकेंगे।

 

यह भी पढ़ें: हाजीपुर में ठेकेदार की हत्या, ग्रामीणों में आक्रोश; CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

पहाड़ी इलाकों के छात्रों को मिलेगा फायदा

उत्तराखंड के कई पहाड़ी और दूर-दराज के इलाकों में छात्रों के लिए अच्छी कोचिंग की सुविधा आसानी से नहीं मिल पाती। ऐसे में उन्हें पढ़ाई के लिए दूसरे शहरों में जाना पड़ता है जिससे रहने और कोचिंग का खर्च भी बढ़ जाता है। सरकार की यह योजना ऐसे छात्रों के लिए काफी मददगार हो सकती है।

 

मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग मिलने से राज्य के अलग-अलग हिस्सों में रहने वाले छात्रों को एक जैसी पढ़ाई और तैयारी की सुविधा मिल सकेगी। इससे उन छात्रों को भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने का मौका मिलेगा जो पैसों या जगह की वजह से कोचिंग नहीं ले पाते हैं।


और पढ़ें