logo

मूड

ट्रेंडिंग:

हाजीपुर में ठेकेदार की हत्या, ग्रामीणों में आक्रोश; CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

हाजीपुर में मॉर्निंग वॉक पर निकले ठेकेदार रामनरेश राय की गाली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी जांच के जरिए आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। 

AI generated image

प्रतीकात्मक तस्वीर। (Photo Credit- ChatGPT)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

बिहार के हाजीपुर में गुरुवार को मॉर्निंग वॉक पर निकले ठेकेदार रामनरेश राय की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। पुलिस को घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों से अहम सुराग मिलने की उम्मीद है। परिजन शव का पोस्टमार्टम कराए बिना ही उसे घर ले गए जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है।

 

पुलिस सूत्रों के अनुसार, फुटेज में दो बाइक पर सवार संदिग्ध युवकों को घटनास्थल के आसपास चक्कर लगाते देखा गया है। वारदात के ठीक पहले और बाद की उनकी हरकतें कैमरे में कैद हुई हैं। सदर थाना पुलिस तकनीकी साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।

 

मोबाइल लोकेशन और कॉल डिटेल भी खंगाले जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि फुटेज को FSL टीम को भेजा गया है। आसपास लगे अन्य कैमरों की भी जांच की जा रही है ताकि अपराधियों के आने-जाने का पूरा रूट तैयार किया जा सके। अधिकारियों का दावा है कि 48 घंटे के अंदर इस मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

 

यह भी पढ़ें: पेट में पल रहे बच्चे को मानने से किया इनकार, बीवी को इतना मारा कि हो गया गर्भपात

पोस्टमार्टम के बिना शव घर ले गए परिजन 

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जमा हो गई। परिजनों ने आनन-फानन शव को सदर अस्पताल पहुंचाया लेकिन बाद में बिना पोस्टमार्टम कराए ही परिजन शव को अपने घर वापस ले आए। शव के बिना पोस्टमार्टम घर ले जाए जाने से पुलिस और प्रशासन सकते में आ गया।

 

सूचना मिलते ही सदर थाना की पुलिस मृतक के घर पहुंची और पूरे मामले की बारीकी से छानबीन शुरू की। पुलिस ने परिजनों को समझाया कि पोस्टमार्टम जरूरी है लेकिन वे मानने को तैयार नहीं थे। अब पुलिस कानूनी प्रक्रिया के तहत दोबारा पोस्टमार्टम कराने की तैयारी कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि बिना पोस्टमार्टम के मौत के सही कारणों का पता नहीं चल पाएगा जिससे जांच प्रभावित हो सकती है।

 

मृतक के घर के बाहर ग्रामीणों की भीड़ जमा है। हर कोई इस जघन्य वारदात को लेकर आक्रोशित है और दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहा है। घर में मातम का माहौल है। परिवार के विवरण के अनुसार मृतक राम नरेश राय अपने घर पर माता-पिता के साथ रहते थे। उनकी पत्नी पटना में रहकर उनके इकलौते बेटे की पढ़ाई-लिखाई संभाल रही हैं। 

 

बेटा 10वीं में पढ़ता है। घटना की खबर मिलते ही पत्नी और बेटा भी घर पहुंच गए। ग्रामीणों का कहना है कि राम नरेश मिलनसार और मेहनती व्यक्ति थे। गांव में उनकी किसी से दुश्मनी नहीं थी। लोगों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि अपराधियों को जल्द गिरफ्तार कर कड़ी सजा दी जाए।

 

यह भी पढ़ें: दुष्कर्म केस में फंसाने की धमकी, पति-पत्नी ने डॉक्टर से वसूले 2.03 करोड़

पुरानी रंजिश और पैसों के विवाद की भी जांच

सदर थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि अपराधियों की पहचान और हत्या के कारणों का पता लगाने के लिए हर बिंदु पर जांच की जा रही है। पुलिस दो एंगल पर काम कर रही है। पहला पुरानी रंजिश और दूसरा जमीन या लेन-देन का विवाद। मृतक के मोबाइल, बैंक ट्रांजेक्शन और हाल के दिनों में हुई बातचीत को खंगाला जा रहा है। गांव के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।

 

थानाध्यक्ष ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज हमारे लिए अहम सबूत है। उसमें दिख रहे लोगों की पहचान की जा रही है। तकनीकी टीम भी लगी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस ने गांव में अतिरिक्त बल तैनात कर दिया है ताकि माहौल शांत रहे। परिजनों ने प्रशासन से उचित मुआवजे और सुरक्षा की मांग की है। 


और पढ़ें