logo

मूड

ट्रेंडिंग:

पेट में पल रहे बच्चे को मानने से किया इनकार, बीवी को इतना मारा कि हो गया गर्भपात

भदोही में एक महिला ने पति और ससुराल वालों पर मारपीट का आरोप लगाया है। महिला के मुताबिक, मारपीट के बाद उसका गर्भपात हो गया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

AI generated image

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo Credit- ChatGPT

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के गोपीगंज क्षेत्र में एक महिला ने अपने पति और ससुराल वालों पर मारपीट और परेशान करने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि मारपीट के बाद उसका गर्भपात हो गया। मामले में पुलिस ने महिला की शिकायत पर उसके पति, सास और जेठ के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। आरोपी शख्स का कहना था कि उसकी बीवी के पेट में पल रहा बच्चा उसका नहीं है। इससे पहले जो दो बच्चे हुए थे उनको भी वह अपना नहीं मानता था। 

 

पुलिस के मुताबिक, मामला गोपीगंज थाना क्षेत्र के कासिदहा गांव का है। यहां रहने वाली 26 साल की सपना सरोज ने अपने पति राकेश कुमार सरोज, सास रीता देवी और जेठ बृजेश कुमार सरोज के खिलाफ शिकायत दी है। महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने कई धाराओं में मामला दर्ज किया है और जांच शुरू कर दी है।

 

यह भी पढ़ें: दुष्कर्म केस में फंसाने की धमकी, पति-पत्नी ने डॉक्टर से वसूले 2.03 करोड़

पत्नी पर था शक

पुलिस के अनुसार, सपना और राकेश की शादी फरवरी 2017 में हुई थी। दोनों का एक बेटा और बेटी हैं। महिला ने आरोप लगाया है कि उसका पति उसके चरित्र पर शक करता था और पिछले करीब पांच साल से उसे मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान कर रहा था। उसने यह भी आरोप लगाया कि उसका पति दोनों बच्चों को अपनी संतान मानने से इनकार करता था। पुलिस के मुताबिक, सपना जून में तीसरी बार गर्भवती हुई थी।

 

आरोप है कि उसके पति ने गर्भ में पल रहे बच्चे को अपना मानने से इनकार कर दिया। महिला का आरोप है कि 10 अगस्त की रात राकेश और उसका मां रीता देवी ने उसके साथ मारपीट की जिसके बाद उसका गर्भपात हो गया और वह बेहोश हो गई।

 

यह भी पढ़ें: बिहार में बेखौफ अपराधी, थाने से 500 मीटर दूर फाइनेंस कर्मी की हत्या

 

महिला ने पुलिस को बताया कि गर्भपात के बाद उसका पति उसे सुबह करीब 4 बजे गोसाईं बाजार में सड़क किनारे छोड़कर चला गया। महिला के मुताबिक, उस समय उसका हालत काफी खराब थी। वहां से गुजर रहे कुछ लोगों ने उसके मायके वालों को इसका जानकारी दी। इसके बाद परिवार के लोग सपना को इलाज के लिए भदोही जिला अस्पताल ले गए। पुलिस अधिक्षक अभिनव त्यागी ने बताया कि महिला ने 11 अगस्त को पुलिस में शिकायत दी थी। शिकायत के बाद पति, सास और जेठ के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।


और पढ़ें