logo

मूड

ट्रेंडिंग:

उत्तराखंड: बद्रीनाथ धाम से लौट रहा हेलीकॉप्टर हुआ क्रैश, 6 लोग थे सवार

उत्तराखंड के चमोली में बद्रीनाथ धाम से लौट रहा हेलीकॉप्टर  जोशीमठ के पास क्रैश हो गया। बताया जा रहा है कि हेलीकॉप्टर में पायलट समेत 6 लोग सवार थे।

उत्तराखंड,  Joshimath Helicopter Crash

सांकेतिक तस्वीर, Photo Credit_ChatGPT

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

उत्तराखंड के चमोली में बद्रीनाथ धाम से लौट रहा हेलीकॉप्टर  जोशीमठ के पास क्रैश हो गया। बताया जा रहा है कि हेलीकॉप्टर में पायलट समेत 6 लोग सवार थे। पहले उत्तराखंड के चमोली जिले में एक हेलीकॉप्टर के लापता होने की जानकारी सामने आई थी, कुछ ही दी देर बाद सूचना मिली कि जोशीमठ के पास हेलीकॉप्टर  क्रैश हो गया। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी जानकारी शेयर की है।  

 

मिली जानकारी के मुताबिक, दोपहर 2.15 बजे हेलीकॉप्टर ने बर्फबारी के बीच बदरीनाथ धाम से उड़ान भरी थी। इसके कुछ देर बाद जोशीमठ के पास हाथी पर्वत इलाके में हेलीकॉप्टर लापता हो गया है। बाद में जिला प्रशासन को हेलीकॉप्टर के क्रैश होने की सूचना मिली। भारतीय सेना ने DM चमोली को सूचना दी, इसके तुरंत  बाद रेस्क्यू टीम को मौके पर भेजा गया।

 

यह भी पढ़ें: 'कितने लोग आएंगे, कितनों को रोकेगी सरकार?' रामलीला मैदान पर बोले राहुल गांधी

रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है, CM ने दी जानकारी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, 'चाई गांव, जोशीमठ के निकट हेलीकॉप्टर क्रैश होने की दुर्भाग्यपूर्ण सूचना प्राप्त हुई है। जिला प्रशासन, आपदा प्रबंधन विभाग, एसडीआरएफ द्वारा संयुक्त रूप से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। स्वयं भी पूरे घटनाक्रम की निरंतर निगरानी कर रहा हूं। गंभीर रूप से घायलों को तत्काल एयरलिफ्ट कर बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर पहुंचाने के निर्देश दिए हैं।' 

1 पायलट समेत 6 लोग थे सवार 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, खराब मौसम के कारण ही चांई और थैंग गांव के ऊपर यह घटना हुई है, इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है। हेलीकॉप्टर में 1 पायलट और 6 यात्री समेत कुल 6 लोग सवार थे। लीकॉप्टर में सवार लोगों की सूचना मिली है, मिली जानकारी के मुताबिक, हेलिकॉप्टर में प्रताप (पायलट) के अलावा अरूण, शंकर, सुधीर और एमएस नागाराजा यात्रा कर रहे थे।  

बताया जा रहा है कि ट्रांस भारत एविएशन प्राइवेट लिमिटेड का हेलिकॉप्टर कॉल साइन VT-HCX जो बदरीनाथ से सहस्त्रधारा देहरादून के लिए संचालित हो रहा था, लगभग 13:14 बजे उड़ान भरी थी। 

बाद में हेलिकॉप्टर का संपर्क उस समय टूट गया, जब वह जोशीमठ घाटी के ऊपर उड़ान भर रहा था। उसी समय ट्रैकिंग सिस्टम भी हेलिकॉप्टर को ट्रैक करने में असमर्थ हो गया था। एहतियात के तौर पर मैसर्स ट्रांस भारत एविएशन प्राइवेट लिमिटेड के सभी हेलिकॉप्टरों की उड़ान पर रोक लगा दी है।  


और पढ़ें