logo

मूड

ट्रेंडिंग:

सत्यनिष्ठ आर्य निकला बांग्लादेशी, सनीउर रहमान है असली नाम

उत्तराखंड पुलिस ने एक बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया है। वह 2016 से बिना वैध वीजा के भारत में रह रहा था। यहां उसने सत्यनिष्ठ आर्या के नाम से असली पहचान बना ली थी।

Satyanisht Arya

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी सनीउर रहमान। ( Photo Credit: Social Media)

सत्यनिष्ठ आर्य बनकर भारत में छिपे बांग्लादेशी नागरिक को उत्तराखंड पुलिस ने ऋषिकेश से गिरफ्तार किया है। पुलिस की जांच में पता चला कि वह 2016 से भारत में रह रहा था। गाजियाबाद के पते पर एक आधार कार्ड भी बनवा लिया था। सत्यनिष्ठ आर्य बनकर रह रहे बांग्लादेशी नागरिक का असली नाम सनीउर रहमान है। वह बांग्‍लादेश के फरीदपुर का निवासी है। 

 

18 अप्रैल को ऋषिकेश पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत तलाशी अभियान चलाया। इसी दौरान एक शख्स से पूछताछ की गई। मगर वह संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। इसके बाद उसे थाने लाया गया। सख्ती से पूछताछ में आरोपी ने अपनी असली पहचान उजागर कर दी। आरोपी यूपीआई के माध्यम से चंदा भी मांगता था। 

 

यह भी पढ़ें: 'शिवाजी थक गए थे...', धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर भड़के विपक्ष ने BJP को घेरा

 

पुलिस की जांच में सामने आया है कि आरोपी 2016 में नेपाल के रास्ते भारत में दाखिल हुआ था। उसके पास से एक बांग्लादेशी पासपोर्ट मिला है। उसकी वैधता 2018 में ही सप्ता हो चुकी है। अपनी पहचान छिपाने की खातिर उसने गाजियाबाद के पते पर एक आधार कार्ड भी बनवा लिया था। 

 

यह भी पढ़ें: गौतम खट्टर को गोवा लाई पुलिस, धार्मिक भावनाएं आहत करने के मामले में गिरफ्तार

 

खास बात यह है कि सत्यनिष्ठ आर्य उर्फ सनीउर रहमान सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय था। अक्सर उसके वीडियो वायरल होते थे। पहचान बदलने के बाद आरोपी हिंदू संगठनों के कार्यक्रम में शामिल होता रहा है। मुस्लिम और ईसाई धर्म पर आपत्तिजनक टिप्पणी भी करता रहा है। पिछले साल क्रिसमस पर उसने गाजियाबाद के चर्च में घुसकर पादरी के साथ अभ्रदता की थी। 


और पढ़ें