logo

मूड

ट्रेंडिंग:

वायु प्रदूषण के मामले में यूपी में नंबर वन बना वाराणसी, 225 पहुंचा AQI

वायु प्रदूषण के लिहाज से सोमवार को वाराणसी पूरे उत्तर प्रदेश में सबसे प्रदूषित शहर दर्ज किया गया। शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 225 तक पहुंच गया है।

Delhi Pollution प्रदूषण

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo Credit: PTI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

धर्म और अध्यात्म की नगरी काशी की हवा इन दिनों बेहद जहरीली हो गई है। वायु प्रदूषण के लिहाज से सोमवार को वाराणसी पूरे उत्तर प्रदेश में सबसे प्रदूषित शहर दर्ज किया गया। शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 225 तक पहुंच गया है, जिसने एनसीआर के शहरों को भी पीछे छोड़ दिया है। प्रदेश में दूसरे नंबर पर नोएडा (214 AQI) और तीसरे नंबर पर गाजियाबाद (213 AQI) रहा।

 

आंकड़ों के मुताबिक, बनारस की वायु गुणवत्ता में पिछले चार दिनों से लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। सोमवार को हवा में पीएम 2.5 और पीएम 10 जैसे सूक्ष्म और खतरनाक धूल कण अपने तय मानक से पांच गुना अधिक पाए गए। इसके अलावा शहर के वातावरण में धूल और धुएं के साथ-साथ जहरीली कार्बन मोनोऑक्साइड गैस की मात्रा भी काफी बढ़ी हुई है, जबकि जिम्मेदार विभाग इस गंभीर स्थिति से बेखबर नजर आ रहे हैं।

 

यह भी पढ़ें: जिस 'शीशमहल' पर फंस गए थे अरविंद केजरीवाल, उसे टिकट लेकर आप भी देख सकेंगे

मलदहिया की हवा सबसे ज्यादा खराब

शहर के अलग-अलग इलाकों की बात करें तो मलदहिया क्षेत्र सबसे अधिक प्रदूषित बना हुआ है।

  • मलदहिया - 239
  • भेलूपुर  - 219 
  • अर्दली बाजार - 194 
  • बीएचयू (BHU) -  170 

अस्पतालों में बढ़ी मरीजों की भीड़

हवा में घुले इस जहर का सीधा असर अब लोगों की सेहत पर दिखने लगा है। लगातार बढ़ते प्रदूषण के कारण शहर के सरकारी और निजी अस्पतालों में सांस संबंधी बीमारियों से पीड़ित मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है। डॉक्टरों के मुताबिक, लोगों को सांस फूलने, गले में खराश और आंखों में जलन की शिकायत हो रही है। स्थिति इतनी गंभीर है कि सांस की तकलीफ लेकर आ रहे कई मरीजों को अस्पताल में ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखना पड़ रहा है।

 

यह भी पढ़ें: 'आप इस कुर्सी पर बैठने के लायक नहीं', SC में CJI सूर्यकांत पर क्यों भड़का वकील?

डॉक्टरों की सलाह

  • सुबह और शाम के समय खुले में टहलने या व्यायाम करने से बचें।
  • घर से बाहर निकलते समय अच्छी गुणवत्ता वाले मास्क का उपयोग करें।
  • अस्थमा और हृदय रोगी अपनी दवाएं नियमित रूप से लें और धूल भरी जगहों पर जाने से बचें।


और पढ़ें