logo

मूड

ट्रेंडिंग:

पैंट में पेशाब करने की सजा, शिक्षिका ने छह साल के मासूम को गर्म चाकू से दागा

यूपी के वाराणसी जिले में पैंट में पेशाब करने पर शिक्षिका ने मासूम बच्चे को गर्म चाकू से दाग दिया। प्राइवेट पार्ट को भी जलाने की कोशिश की गई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

news image

सांकेतिक तस्वीर Photo Credit Gemini AI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

वाराणसी के एक निजी स्कूल में छह वर्षीय छात्र के साथ कथित अमानवीय व्यवहार का मामला सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है। आरोप है कि कक्षा में पढ़ाई के दौरान पैंट में पेशाब कर देने पर शिक्षिका ने मासूम को पहले पूरी कक्षा के सामने अपमानित किया, फिर उसके पेट पर गर्म चाकू से दाग दिया। इतना ही नहीं, बच्चे के प्राइवेट पार्ट को भी जलाने की कोशिश की गई। टीचर ने धमकी दी कि अगर किसकी से शिकायत की तो गभीर नतीजा भुगतना होगा। 

घर पहुंचने पर जब बच्चे ने आपबीती सुनाई और परिजनों ने उसके शरीर पर चोट के निशान देखे तो मामला पुलिस तक पहुंचा। शिकायत के आधार पर पुलिस ने शिक्षिका, प्रधानाचार्य और स्कूल प्रबंधन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना ने स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा और शिक्षकों के व्यवहार को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

 

वाराणसी के अलखनंदा क्षेत्र स्थित सेन जॉन्स वाराणसी स्कूल में पढ़ने वाले छह वर्षीय छात्र के साथ कथित क्रूरता का यह मामला 24 जुलाई का बताया जा रहा है। परिजनों का आरोप है कि स्कूल की शिक्षिका ने बच्चे के साथ इतनी बर्बरता की कि वह बुरी तरह सहम गया। घटना के बाद परिवार ने न्याय की मांग करते हुए पुलिस से शिकायत की, जिस पर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

क्या है मामला?

पीड़ित बच्चे के पिता के अनुसार, उनका बेटा 24 जुलाई को रोज की तरह स्कूल गया था। पढ़ाई के दौरान उसने पैंट में पेशाब कर दिया। आरोप है कि इस बात से नाराज शिक्षिका गीता कुशवाहा ने पहले बच्चे को पूरी कक्षा के सामने डांटा-फटकारा और उसका अपमान किया। इसके बाद उसे दूसरे कमरे में ले जाया गया।

 

यह भी पढ़ें:  'वारिस पंजाब दे' नेटवर्क खंगाल रहीं एजेंसियां, पीलीभीत से जत्थेदार गिरफ्तार

गर्म चाकू से दागने का आरोप

परिजनों का आरोप है कि दूसरे कमरे में ले जाने के बाद शिक्षिका ने बच्चे के पेट पर गर्म चाकू से दाग दिया। इतना ही नहीं, उसके प्राइवेट पार्ट को भी जलाने की कोशिश की गई। बच्चे के रोने पर उसे धमकी दी गई कि यदि उसने घर जाकर किसी को इस घटना की जानकारी दी तो उसके साथ और भी बुरा किया जाएगा।

 

स्कूल से घर लौटने के बाद बच्चा काफी डरा और सहमा हुआ था। परिजनों के पूछने पर उसने पूरी घटना बताई। बच्चे के शरीर पर बने निशान देखकर परिवार के लोग हैरान रह गए। इसके बाद वे स्कूल पहुंचे और घटना पर कड़ा विरोध जताया। स्कूल प्रबंधन से संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई।

3 के खिलाफ केस

पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपित शिक्षिका गीता कुशवाहा, स्कूल के प्रधानाचार्य और स्कूल प्रबंधन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और स्कूल से जुड़े लोगों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं।पीड़ित पिता ने बताया कि पुलिस ने बच्चे का मेडिकल परीक्षण कराया है। मेडिकल रिपोर्ट को जांच का महत्वपूर्ण हिस्सा बनाया गया है। परिवार ने दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की है ताकि भविष्य में किसी अन्य बच्चे के साथ ऐसी घटना न हो।

 

यह भी पढ़ें: लखनऊ: 15 मौतों वाली बिल्डिंग पर चला बुलडोजर! 32 दिन बाद LDA का बड़ा एक्शन

जांच में क्या पता चला?

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। मेडिकल रिपोर्ट, परिजनों के बयान, स्कूल प्रबंधन से पूछताछ और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Topic:#UP News#Crime News

और पढ़ें