logo

मूड

ट्रेंडिंग:

काशी में 21 दिसंबर से होगी सीनियर नेशनल कुश्ती, BHU में जुटेंगे दिग्गज पहलवान

वाराणसी (काशी) में 21 से 23 दिसंबर तक सीनियर नेशनल कुश्ती चैंपियनशिप होगी। इसमें 33 राज्यों के 1,188 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। अमन सहरावत, अंतिम पंघाल और मीनाक्षी गोयत जैसे पहलवान मैट पर उतरेंगे।

BHU

काशी हिंदू विश्वविद्यालय।(Photo Credit: Incredible India Social Media)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

ओलंपिक खेलों में अपनी दावेदारी मजबूत करने के लिए देशभर के दिग्गज पहलवान काशी की धरती पर जोर आजमाइश करेंगे। भारतीय कुश्ती संघ (WFI) ने सीनियर नेशनल कुश्ती चैंपियनशिप की मेजबानी वाराणसी को सौंपी है। यह तीन दिवसीय प्रतियोगिता 21 से 23 दिसंबर 2026 तक चलेगी। इसका आयोजन काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) स्थित डॉ. विभूति नारायण इंडोर स्टेडियम में होगा।

 

​​फेडरेशन कप (24 से 26 अप्रैल 2024) की सफल मेजबानी के बाद काशी को अब सीनियर नेशनल कुश्ती का जिम्मा मिला है। इस महाकुंभ में 33 राज्यों की टीमें हिस्सा लेंगी। जिसमें कुल 1188 खिलाड़ी शामिल होंगे। प्रत्येक राज्य से 30 महिला-पुरुष पहलवान और 6 मैच ऑफिशियल वाराणसी पहुंचेंगे। सभी टीमें 20 दिसंबर तक काशी आ जाएंगी।

​अमन सहरावत, अंतिम पंघाल और मीनाक्षी गोयत होंगी आकर्षण का केंद्र

​इस प्रतियोगिता में एशियाई, विश्व चैंपियनशिप और ओलंपिक खेल चुके देश के बड़े सितारे मैट पर उतरेंगे। प्रमुख नामों में शामिल हैं:

 

​महिला वर्ग: विनेश फोगाट को हराकर सुर्खियों में आईं मीनाक्षी गोयत, अंतिम पंघाल, मनीषा भानवाल और विश्व कुश्ती में कांस्य पदक जीतने वाली यूपी की नीलम।

 

यह भी पढ़ें: 2018 के बॉल टैंपरिंग कांड की फिर होगी जांच, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया का बड़ा फैसला

 

​पुरुष वर्ग: ओलंपिक पदक विजेता अमन सहरावत, सुजीत कलकल, सुनील और नीतेश।

 

​स्टेडियम में कुल चार मैट बिछाए जाएंगे, जिन पर 30 भार वर्गों के मुकाबले होंगे। इनमें पुरुष फ्रीस्टाइल, ग्रीको-रोमन और महिला फ्रीस्टाइल के 10-10 भार वर्ग शामिल हैं। ​मैच के फॉर्मेट का बात करें तो प्रत्येक बाउट 6 मिनट की होगी (3-3 मिनट के दो राउंड और बीच में 30 सेकंड का ब्रेक)। चोट लगने की स्थिति में खिलाड़ी को 4 मिनट का मेडिकल टाइम-आउट मिलेगा। वहीं ​डोपिंग टेस्ट पारदर्शिता बनाए रखने के लिए नेशनल एंटी-डोपिंग एजेंसी (NADA) पूरे टूर्नामेंट की निगरानी करेगी। पूरे टूर्नामेंट के दौरान खिलाड़ियों के सैंपल भी लिए जाएंगे।

​टॉप-4 खिलाड़ियों को मिलेगा राष्ट्रीय शिविर और ओलंपिक क्वालिफायर का टिकट

प्रतियोगिता में शीर्ष चार (टॉप-4) स्थान हासिल करने वाले पहलवानों को राष्ट्रीय कुश्ती शिविर में जगह मिलेगी। ​महिला पहलवानों का कैंप लखनऊ साई (SAI) सेंटर में लगेगा। ​पुरुष पहलवानों का कैंप दिल्ली में आयोजित होगा। इन शिविरों में खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर के कोच प्रशिक्षण देंगे। यहीं से चयनित खिलाड़ी अगले साल होने वाले ओलंपिक क्वालिफाइंग राउंड में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे।


और पढ़ें