logo

ट्रेंडिंग:

'प्राइवेट पार्ट जलाया, तलवों को चाकू से काटा', मां ने बताया बेटी पर क्या बीती?

साइबर सिटी गुरुग्राम में त्रिपुरा की रहने वाली और बायोटेक्नोलॉजी की स्टूडेंट के साथ उसके लिव-इन पार्टनर ने ऐसी बेरहमी के साथ उसके प्राइवेट पार्ट को जला दिया।

Victim mother opens up on Gurugram live in BF burning GF private parts

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo Credit: ChatGpt

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

हरियाणा के गुरुग्राम में 19 साल की स्टूडेंट के साथ कथित क्रूरता ने शहर को झकझोर कर रख दिया है। एक मोबाइल ऐप से शुरू हुई दोस्ती कुछ ही महीनों में लिव-इन रिलेशनशिप में बदल गई, लेकिन बाद में यह रिश्ता स्टूडेंट के लिए डर और हिंसा का कारण बन गया। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता की मां ने अब इस मामले में एक बयान दिया है, जिसमें उन्होंने अपनी बेटी की आपबीती बताई है।

 

पुलिस के मुताबिक, पीड़िता मूल रूप से त्रिपुरा की रहने वाली थी और गुरुग्राम में बायोटेक्नोलॉजी में बीएससी कर रही थी। वह सेक्टर 69 में एक पीजी में रहती थी। सितंबर 2025 में उसकी मुलाकात एक मोबाइल ऐप के जरिए दिल्ली के नरेला के एक युवक से हुई। उनकी बातचीत आगे बढ़ी और आरोपी ने उससे शादी का वादा किया। इसके बाद उनके बीच शारीरिक संबंध बने और वे गुरुग्राम के बादशाहपुर इलाके में एक किराए के फ्लैट में साथ रहने लगे। जांच में पता चला कि कुछ समय बाद आरोपी को छात्रा के कैरेक्टर पर शक होने लगा।

 

यह भी पढ़ें: स्कूल में छात्रा से रेप, टीचर और चपरासी शामिल, ओडिशा में भड़का बवाल

 

पुलिस का कहना है कि इसी शक के चलते वह अक्सर छात्रा के साथ मारपीट करता था और मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित करता रहा। आरोप है कि युवक ने महिला स्टूडेंट का सिर दीवारों और फर्नीचर से मारा और उस पर स्टील की बोतल के अलावा मिट्टी के बर्तन से भी हमला किया। शिकायत में यह भी कहा गया है कि आरोपी ने स्टूडेंट के प्राइवेट पार्ट्स पर अल्कोहल वाला सैनिटाइजर डाला और उन्हें जलाने की कोशिश की। उस पर आपत्तिजनक वीडियो बनाने और उसके पैरों पर चाकू से हमला करने का भी आरोप है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने उसे इतनी बुरी तरह पीटने की धमकी दी कि वह कभी चल नहीं पाएगी और न ही मां बन पाएगी।

छात्र की मां ने किया पुलिस को सूचित

हमले के बाद आरोपी ने छात्रा को दो दिन तक कमरे में बंद रखा। 16 फरवरी को उसने किसी तरह आरोपी का मोबाइल फोन हासिल कर लिया और अपनी मां को फोन करके बंगाली में पूरी घटना बताई, ताकि आरोपी समझ न सके। इसके बाद मां ने तुरंत पुलिस हेल्पलाइन 112 पर सूचना दी। पीड़िता की मां ने बताया कि 16 फरवरी रात करीब 10 बजे मेरी बेटी ने फोन किया और घबराकर कहा, 'मेरे पास समय नहीं है, मुझे मार दिया जाएगा। शिवम नाम का लड़का पिछले 3 दिनों से मेरे साथ मारपीट कर रहा है। उसने मुझे पीटा है, जलाया भी है, आज वह मुझे मार देगा।' मां के मुताबिक, शिवम ने कई बार उसके साथ बदसलूकी की। रोज उसके प्राइवेट पार्ट को जलाया और चाकू से शरीर के अलग-अलग हिस्सों पर काटा।


यह भी पढ़ें: ठाणे का IVF सेंटर बेच रहा था महिलाओं का 'Egg', गरीब महिलाएं होती थीं टारगेट

 

पुलिस मौके पर पहुंची और घायल छात्रा को सेक्टर-10 के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। उसकी गंभीर हालत के कारण बाद में उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के बाद वह बयान दे पाई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी शिवम के खिलाफ विभिन्न आपराधिक धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap