logo

मूड

ट्रेंडिंग:

देवरिया में अंबेडकर प्रतिमा हटाने पर बवाल, ग्रामीणों ने पुलिस पर किया पथराव

देवरिया में सरकारी जमीन पर स्थापित अंबेडकर प्रतिमा हटवाने पहुंची पुलिस को ग्रामीणों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा। नाराज ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर पथराव कर दिया। सात कर्मचारियों के घायल होने की खबर है। पुलिस ने 12 लोगों को हिरासत में लिया है।

Deoria News

देवरिया में हंगामा। (Photo Credit: Social Media)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

उत्तर प्रदेश के देवरिया में अंबेडकर प्रतिमा हटाने पर भारी बवाल मच गया। बताया जा रहा है कि सरकारी जमीन पर बिना अनुमति अंबेडकर प्रतिमा लगाई जा रही थी। जब पुलिस टीम प्रतिमा को हटवाने पहुंची तो ग्रामीण ने पथराव कर दिया। अचानक पथराव से मौके पर भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।

 

पुलिसकर्मियों को भी जान बचाने की खातिर पीछे हटना पड़ा। तुरंत मौके पर अन्य थानों की पुलिस बुलाकर हालात को काबू किया गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस समेत सात कर्मचारियों को चोट आई है।

 

यह भी पढ़ें: नेपाल में सांप्रदायिक हिंसा, तीन जिलों में कर्फ्यू; अब तक तीन की मौत

 

पूरा मामला देवरिया जिले गौरी बाजार थाना क्षेत्र के लवकनी गांव का है। यहां आंगनबाड़ी केंद्र के नजदीक सरकारी जमीन पर मंगलवार की रात कुछ लोगों ने डॉ. भीम राव अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित कर दी। सरकारी जमीन पर प्रतिमा स्थापना की जानकारी मिलने पर प्रशासनिक अमला पुलिस के साथ लवकनी गांव पहुंचा। 

 

 

 

 

घंटों ग्रामीणों से बातचीत चली। मगर कोई हल नहीं निकला। महिलाओं ने प्रतिमा के पास धरना शुरू कर दिया। जब प्रशासन ने प्रतिमा को जबरन हटाना शुरू किया तो आरोप है कि ग्रामीणों ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों पर पथराव कर दिया। सात सरकारी कर्मचारियों को चोट लगने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान में पुलिस चौकी पर हमला, 11 की मौत; बलूचिस्तान में 6 मजदूरों की हत्या

 

बाद में प्रशासन ने प्रतिमा को वहां से हटा दिया है। एडीएम प्रेम नारायण सिंह ने कहा कि प्रतिमा को गौरी बाजार थाने भेज दिया गया। जेसीबी की मदद से चबूतरे को भी हटा दिया गया। दूसरी तरफ प्रशासन ने 12 लोगों को हिरासत में लिया है। इसके अलावा वीडियोग्राफी के आधार पर भी उपद्रव करने वालों की पहचान की जा रही है। 

Related Topic:#UP News#UP Police

और पढ़ें