logo

मूड

ट्रेंडिंग:

सड़क हादसे में एक की मौत, भीड़ ने पटना में किया हंगामा, फूंक दीं कई गाड़ियां

बिहार की राजधानी पटना में आज जमकर हंगामा हुआ। एक व्यक्ति की सड़क हादसे में नाराज भीड़ ने जमकर बवाल काटा और हिंसा की।

violence in Patna

पटना में हिंसक हुई भीड़, Photo Credit: ANI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

बिहार की राजधानी पटना में सड़क हादसे के बाद जमकर हंगामा हो गया और गुस्साई भीड़ हिंसक हो गई। पटना के जीरो माइल इलाके के पास एक सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। इस मौत के बाद स्थानीय लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया और देखते ही देखते मामला हिंसक हो गया ।  गुस्साई भीड़ ने पुलिस की तीन जीपों को आग के हवाले कर दिया। घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति बन गई।

 

जानकारी के मुताबिक, हादसा पटना के अगमकुआं इलाके में जीरो माइल के पास हुआ। हादसे में एक युवक की मौत हो गई और मौत की खबर फैलने के बाद बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जुट गए। लोगों में दुर्घटना को लेकर नाराजगी थी और शव को सड़क पर रखकर ही प्रदर्शन करने लगे। कुछ ही देर में भीड़ का गुस्सा बढ़ गया और स्थिति बेकाबू हो गई।

 

यह भी पढ़ें: बिजली कनेक्शन के नाम पर मांगे 15 हजार, JE समेत 3 गिरफ्तार

 

हादसे के बाद भड़की हिंसा

हादसे के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और स्थिति संभालने की कोशिश की। इसी दौरान गुस्साए लोगों ने पुलिस की गाड़ियों को निशाना बनाया। रिपोर्ट के मुताबिक, भीड़ ने पुलिस की तीन गाड़ियों में आग लगा दी। इसके अलावा दुर्घटना में शामिल गाड़ी को भी आग के हवाले किए जाने की जानकारी सामने आई है। इसके साथ ही एक बस को भी आग के हवाले किए जाने की रिपोर्ट्स में जानकारी मिली है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं और हालात को नियंत्रित करने की कोशिश की। 

 

पुलिस ने संभाला मोर्चा

हिंसा के बाद पुलिस ने इलाके में स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मोर्चा संभाला। घटना के बाद तनाव को देखते हुए पुलिस की मौजूदगी बढ़ाई गई और कई टीमों को तैनात किया गया। शुरुआत में पुलिस को भीड़ ने खदेड़ दिया था लेकिन बाद में पांच थानों की पुलिस फोर्स एक साथ आई और भीड़ को खदेड़ा।

 

यह भी पढ़ें: 'ना ना करते प्यार तुम्हीं से..', PM मोदी से सुखबीर बादल की मुलाकात पर AK का तंज

 

पुलिस ने क्या बताया?

इस मामले में फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि आगजनी के मामले में कितने लोगों को हिरासत में लिया गया है या उनके खिलाफ क्या कार्रवाई की गई है। भीड़ पर काबू पाने के बाद पटना सिटी के एसडीएम सत्यम सहाय ने कहा, 'एक सड़क हादसा हुआ था। हादसे के बाद मृतक के शव को सड़क पर रखकर रास्ता जाम कर दिया गया। इसी दौरान हिंसा की घटनाएं हुईं। हिंसा में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है। अब शव को सड़क से हटा दिया गया है और यातायात व्यवस्था बहाल कर दी गई है।'

Related Topic:#bihar news

और पढ़ें