logo

मूड

ट्रेंडिंग:

वृंदावन के गुरुकुल में पानी की टंकी साफ कर रहे थे बच्चे, जहरीली गैस से 4 की मौत

वृंदावन में एक गुरुकुल में पानी की टंकी की सफाई करने उतरे 4 बच्चों की मौत हो गई है, एक अन्य की हालत गंभीर है। बताया जा रहा है की जहरीली गैस की चपेट में आने से बच्चों की मौत हुई है।

Vrindavan Gurukul, Vrindavan Gurukul Accident,

पानी की टंकी के पास मौजूद पुलिस और स्थानीय लोग, Photo Credit Social Media (Enhanced by Chatgpt)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

उत्तर प्रदेश के वृंदावन में एक गुरुकुल में बड़ा हादसा हो गया। बुधवार को चैतन्य विहार क्षेत्र स्थित एक गुरुकुल परिसर में एक भूमिगत पानी की टंकी की सफाई करने उतरे 4 बच्चों की मौत हो गई है। एक अन्य की हालत गंभीर बनी हुई है। बताया जा रहा है कि पानी की टंकी से गंदी बदबू आ रही थी, जिसे साफ करने उतरे बच्चे जहरीली गैस की चपेट में आ गए। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन मौके पर पहुंची, राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया।  

 

टैंक करीब 10 से 12 फीट गहरा था, सफाई के लिए बच्चे एक-एक कर टैंक में उतरे थे। पहले एक बच्चा उतरा, जब वह वापस नहीं निकला तो बाकि भी टैंक में उतर गए। रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्राथमिक जांच में आशंका है कि टंकी के भीतर जहरीली गैस भरी हुई थी। 

 

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड-अरुणाचल में भूकंप के झटके, दिल्ली NCR तक हिली धरती, कहां-कहां हुआ असर?

5 में से 4 की हुई मौत

बच्चे टंकी के अंदर उतरे, वे बेहोश होने लगे। 5 बच्चे टंकी में उतरे थे, इनमें से 4 बच्चे बाहर नहीं निकल सके और उनकी मौत हो गई। एक बच्चा किसी तरह बाहर निकलने में सफल रहा। घायल बच्चे का उपचार कराया जा रहा है। इस घटना के बाद परिसर में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने तुरंत प्रशासन को सूचना दी। 

बताया जा रहा है कि मृत चारों छात्रों की उम्र 17 से 20 वर्ष के बीच थी, उनके शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और परिजनों को सूचना दी जा रही है। पुलिस के मुताबिक, घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जाएगी और परिजनों की शिकायत के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस घटना के बाद से अब गुरुकुल के संचालन और उसकी वैधता को लेकर सवाल उठ रहे हैं। 

 

इस हादसे के बाद से गुरुकुल के संचालन और उसकी वैधता को लेकर गंभीर सवाल उठने लगे हैं। जिलाधिकारी के मुताबिक, इस जांच का एक महत्वपूर्ण पहलू यह भी होगा कि यह संस्थान किस आधार पर संचालित किया जा रहा था। प्रशासन का कहना है कि वहां रहने वाले बच्चे स्थानीय नहीं थे, बल्कि अलग-अलग राज्यों से आए हुए थे। ऐसे में यह पता लगाया जाएगा कि संस्थान को आवश्यक मान्यता प्राप्त थी या नहीं, बच्चों को वहां किस व्यवस्था के तहत रखा गया था।    

 

यह भी पढ़ें: 7 अक्टूबर का राशिफल: किन लोगों पर गणेश भगवान रहेंगे मेहरबान, क्या होगा आपका हाल?

पुलिस ने क्या बताया?

 इस घटना की जानकारी देते हुए एसएसपी श्लोक कुमार ने कहा, 'थोड़ी देर पहले वृंदावन थाना क्षेत्र में एक संस्था 'वृंदावन गुरुकुलम' के बारे में सूचना मिली थी, जो एक आवासीय सुविधा के तौर पर चलती है जहां बच्चे रहते और पढ़ते हैं। परिसर में एक पानी की टंकी है जिससे दुर्गंध आ रही थी, संस्था के बच्चे उसे साफ करने के लिए नीचे गए। जब ​​पहला लड़का नीचे उतरा तो वह वापस बाहर नहीं आया, जिसके बाद चार और लड़के उसके पीछे अंदर गए। 

 

जब ​​वे बाहर नहीं निकल पाए तो मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें बाहर निकाला। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल लाया गया है। घटना स्थल पर सीसीटीवी कैमरे लगे हैं और उनकी जांच की जा रही है। जिलाधिकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे का संज्ञान लेते हुए पीड़ित परिवारों की हर संभव मदद करने का भरोसा दिया है।  

Related Topic:#Uttar Pradesh

और पढ़ें