logo

मूड

ट्रेंडिंग:

बारुईपुर रेप-मर्डर: प्राइवेट पार्ट में चोट, शरीर पर दातों के निशान का खुलासा

पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के बारुईपुर में 12 साल की लड़की के रेप और मर्डर केस में पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कई गंभीर चोटों का खुलासा हुआ है, जिसमें लड़की के प्राइवेट पार्ट्स पर गंभीर चोटें भी शामिल हैं।

West Bengal Baruipur misdeeds murder case post mortem

पश्चिम बंगाल के बारुईपुर में दुष्कर्म और हत्या मामला, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के बारुईपुर में 12 वर्षीय बच्ची के अपहरण, दुष्कर्म और हत्या के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने कई अहम खुलासे किए हैं। रिपोर्ट के अनुसार, बच्ची के प्राइवेट पार्ट पर चोट के निशान मिले हैं। इसके अलावा शरीर पर कई जगह खरोंच और काटने के निशान भी पाए गए हैं। डॉक्टरों ने सिर पर किसी भारी वस्तु से चोट लगने की आशंका भी जताई है।

 

पुलिस के मुताबिक, बच्ची का शव रविवार सुबह उसके घर के पास स्थित एक तालाब से बरामद हुआ था। पोस्टमार्टम में फेफड़ों और पेट में पानी मिलने की पुष्टि हुई है। शुरुआती जांच के आधार पर आशंका जताई जा रही है कि बच्ची को जिंदा हालत में तालाब में फेंका गया था। पुलिस का मानना है कि सिर पर गंभीर चोट लगने के बाद उसकी मौत डूबने से हुई।

 

यह भी पढ़ें: नाम की गलतफहमी में पुलिस ने बेकसूर को पकड़ा, थाने के अंदर दी थर्ड डिग्री

खाने का सामान लेने निकली, फिर नहीं लौटी

परिजन के अनुसार, बच्ची शनिवार दोपहर घर से खाने का सामान खरीदने निकली थी लेकिन काफी देर तक वापस नहीं आई। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और आरोप लगाया कि चार लोगों ने बच्ची का अपहरण किया है। रविवार सुबह जब उसका शव तालाब से मिला तो पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना से गुस्साए लोगों ने एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़कर पीट-पीटकर मार डाला।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मिले अहम सुराग

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बच्ची के शरीर पर कई गंभीर चोटों का खुलासा हुआ है। रिपोर्ट के अनुसार, उसके प्राइवेट पार्ट पर चोट के निशान मिले हैं। इसके अलावा शरीर पर कई जगह खरोंच और दांत से काटने के निशान भी पाए गए हैं। सिर पर भी गंभीर चोट मिली है, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि उस पर किसी भारी चीज से हमला किया गया था या फिर उसका सिर किसी सख्त सतह से जोर से टकराया था।

 

यह भी पढ़ें: कानपुर में गर्लफ्रेंड को कार से खींचकर ईंट से पीटा, बॉयफ्रेंड गिरफ्तार

 

रिपोर्ट में यह भी सामने आया है कि बच्ची के फेफड़ों और पेट में पानी मिला है। इससे जांच एजेंसियों को शक है कि जब उसे तालाब में फेंका गया, तब उसकी सांसें अभी भी चल रही थीं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक, ज्यादा खून बहना और पानी में डूबना उसकी मौत की संभावित वजह मानी गई है।

तीन आरोपी गिरफ्तार, SIT कर रही जांच

पुलिस ने मामले में मुख्य आरोपी सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही छह सदस्यीय विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया है, जो पूरे मामले की जांच कर रहा है। पुलिस आसपास के CCTV फुटेज भी खंगाल रही है, जिनमें चार लोगों को बच्ची के साथ जाते हुए देखा गया है। घटना के बाद इलाके में तनाव को देखते हुए प्रशासन ने भारतीय न्याय सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 163 के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश लागू कर दिए हैं और अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। बच्ची के पिता ने दोषियों को फांसी की सजा देने की मांग की है। पुलिस का कहना है कि वैज्ञानिक और तकनीकी सबूतों के आधार पर मामले की हर पहलू से गहन जांच की जा रही है।


और पढ़ें