logo

मूड

ट्रेंडिंग:

ममता बनर्जी पर हमले की कोशिश, TMC बोली- 'चाकू लेकर आई थी महिला'

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर कथित हमले का एक मामला सामने आया है। टीएमसी का आरोप है कि एक महिला चाकू लेकर आई थी और उसने ममता बनर्जी की साड़ी खींची।

mamata banerjee ममता बनर्जी

ममता बनर्जी, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC) प्रमुख ममता बनर्जी पर हमले की कोशिश का एक मामला सामने आया है। ममता बनर्जी के साथ कोलकाता के कालीघाट इलाके में कथित तौर पर बदसलूकी और हमले की कोशिश की गई है। उनकी पार्टी ने लगाया है कि दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन करने जा रहीं ममता बनर्जी के साथ एक युवती ने अभद्रता की और उनकी साड़ी खींचने की कोशिश की।

 

इतना ही नहीं TMC ने दावा किया है कि घटना में शामिल युवती के पास से चाकू भी बरामद हुआ। हालांकि, पुलिस ने इस घटना को लेकर अभी तक पुष्टि नहीं की है। पश्चिम बंगाल में चुनाव हारने के बाद ममता बनर्जी की पार्टी के कई नेताओं पर हमले हो चुके हैं। कुछ महीने पहले ही ममता बनर्जी की कार पर हमले का मामला भी सामने आया था। 

 

यह भी पढ़ें: प्रदर्शन, SIR, ज्ञानेश..., इंडिया ब्लॉक को सियासत पर क्या नसीहत दे रहे अमित शाह?

 

टीएमसी ने क्या बताया?

टीएमसी ने बताया कि ममता बनर्जी कालीघाट में एक दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन करने जा रही थीं। इसी दौरान कथित तौर पर उन पर हमला करने की कोशिश की गई। इस मामले को लेकर राजनीतिक हलकों में हलचल बढ़ गई है। पार्टी की ओर से दावा किया जा रहा है कि आरोपी महिला के पास चाकू भी था। इसके बाद से पूर्व मुख्यमंत्री की सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं। हालांकि, ममता बनर्जी सुरक्षित हैं। इस मामले में पार्टी की एक नेता की ओर से पुलिस को शिकायत दे दी गई है। 

अगस्त में हुआ था हमला

इससे पहले भी ममता बनर्जी पर हमला हो चुका है। ममता बनर्जी उत्तर 24 परगना में एक टीएमसी कार्यकर्ता के परिजनों से मिलने जा रही थीं और इसी दौरान कुछ लोगों ने उनके काफिले पर हमला कर दिया था। इस हमले को लेकर ममता बनर्जी ने कहा था कि मेरी गाड़ी पर बड़े-बड़े पत्थर फेंके। गाड़ी पर हमला इतना गंभीर था कि अगर खिड़कियां खुली होतीं, तो मेरा सिर फट जाता। 

 

 

 

Related Topic:#Mamata Banerjee

और पढ़ें