logo

मूड

ट्रेंडिंग:

प्रदर्शन, SIR, ज्ञानेश..., इंडिया ब्लॉक को सियासत पर क्या नसीहत दे रहे अमित शाह?

अमित शाह ने विपक्ष के मार्च पर राहुल गांधी को जवाब दिया है। उन्होंने स्थानीय चुनावों में BJP की जीत पर कहा कि जनता सच जानती है, राहुल गांधी के झांसे में नहीं आएगी।

Union Home Minister Amit Shah Adressing Media अमित शाह

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह। Photo Credit: PTI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

गृह मंत्री अमित शाह ने विपक्ष के दिल्ली मार्च और चुनाव आयोग पर लग रहे आरोपों को लेकर राहुल गांधी पर पलटवार किया है। अमित शाह ने कहा कि गुजरात, राजस्थान, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल और दूसरी जगहों के हालिया चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (BJP) और नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस (NDA) की जीत इस बात का सबूत है कि जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ है। उन्होंने राहुल गांधी से पूछा कि क्या BJP की जीत SIR का नतीजा है। अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस को इस पर आत्मचिंतन करना चाहिए।

अमित शाह ने सोमवार को राहुल गांधी की अगुवाई में हुए विपक्ष के मार्च के बाद यह जवाब दिया है। मार्च कॉन्स्टीट्यूशन क्लब से सुप्रीम कोर्ट तक निकाला गया था। मंडी पर बाकी नेताओं को और समर्थकों को रोक लिया गया था, राहुल गांधी और तेजस्वी यादव, अखिलेश यादव जैसे नेता सुप्रीम कोर्ट के परिसर तक पहुंच गए थे। विपक्ष मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर मनमानी और धांधली का आरोप लगा रहा है और इस्तीफा मांग रहा है। मार्च को सुप्रीम कोर्ट से करीब 600 मीटर पहले भगवान दास रोड पर रोक दिया गया था।

यह भी पढ़ें: पंजाब में SIR के बाद कम हुए 13.6 लाख वोटर, सभी पार्टियों ने EC को बधाई क्यों दी?

नगर पालिका की जीत SIR का नतीजा है?

अमित शाह ने कहा कि गुजरात में दो नगरपालिकाओं और एक नगर निगम की कुल 104 सीटों में से BJP ने 90 सीटें जीतीं। उनके मुताबिक उनके संसदीय क्षेत्र में आने वाले गांधीनगर नगर निगम में BJP को 44 में से 38 सीटें मिलीं और पिछले चुनाव के मुकाबले उसका वोट शेयर 10 प्रतिशत बढ़ा। उन्होंने दावा किया कि आम आदमी पार्टी ने 32 सीटों पर चुनाव लड़ा और सभी 32 पर उसकी जमानत जब्त हो गई।

चुनाव दर चुनाव हार रही कांग्रेस, गलती बीजेपी की?

अमित शाह ने तीन राज्यों के उपचुनावों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और पुदुचेरी में कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिली। उनके मुताबिक नौगांव सीट पर BJP प्रत्याशी 1,42,000 वोट से जीता, जो पहले कांग्रेस के पास थी। नंदीग्राम में BJP प्रत्याशी करीब 76 प्रतिश वोट के साथ 1,22,000 वोट से जीता। पश्चिम बंगाल की रेजीनगर सीट पर BJP ने तृणमूल से सीट छीनी और 75,000 से ज्यादा वोट से जीती। पुडुचेरी में NDA की सहयोगी AINRC का प्रत्याशी 8,482 वोट से जीता। शाह के मुताबिक वहां कांग्रेस को सिर्फ 22 प्रतिशत वोट मिले।

यह भी पढ़ें: 'हमारे मुंह में शब्द न डालें', फॉर्म-6 को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने ऐसा क्यों कहा?

 

स्थानीय चुनावों पर भी अमित शाह ने कांग्रेस को घेरा 

राजस्थान के स्थानीय निकाय चुनावों पर अमित शाह ने कहा कि BJP ने करीब 90 फीसदी नगर निगम, 66 फीसदी नगर परिषद और 65 फीसदी नगरपालिकाओं पर कब्जा किया। उन्होंने दावा किया कि आम आदमी पार्टी की 85 फीसदी से ज्यादा वार्डों में जमानत जब्त हुई।

त्रिपुरा की ग्राम समिति के चुनाव के बारे में शाह ने बताया कि कुल 4,600 सीटों में से NDA 4,000 से ज्यादा सीटों पर जीता और उसका वोट शेयर 77.5 फीसदी रहा। उनके मुताबिक कांग्रेस को सिर्फ 14 सीटें मिलीं। उन्होंने कहा कि ये चुनाव बैलेट पेपर से हुए, इसलिए जो लोग मशीन का हवाला देते हैं, उनका तर्क इससे खारिज होता है।

यह भी पढ़ें: 'सिर्फ ज्ञानेश कुमार के हटने से मामला ठंडा नहीं होगा', SIR पर प्रशांत किशोर

कांग्रेस के पुराने रिकॉर्ड और SIR पर सवाल

अमित शाह ने दावा किया कि कांग्रेस ने गुजरात में आखिरी चुनाव 1985 में जीता था, यानी 41 साल पहले। उन्होंने कहा कि त्रिपुरा में 33 साल से और बंगाल में 54 साल से कांग्रेस जीत नहीं पाई है। शाह के मुताबिक SIR 2024 के बाद शुरू हुआ, जबकि राहुल गांधी के कांग्रेस का मुख्य नेता, अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बनने के बाद से पार्टी लगातार चुनाव हारी है।

'फैब्रिकेटेड मीडिया इवेंट'

अमित शाह ने विपक्ष के मार्च को 'फैब्रिकेटेड मीडिया इवेंट' बताया। उन्होंने दावा किया कि 14 पार्टियों का कैडर जुटाकर डेढ़ किलोमीटर के इलाके में 8,000 लोगों की भीड़ इकट्ठा की गई। उनके मुताबिक देश की आवाज गांव, खेत-खलिहान, पहाड़ों, जंगलों और नदियों के किनारे भी है, जहां कांग्रेस की पहुंच नहीं है। 

अमित शाह ने कांग्रेस की राजनीति को नकारात्मक बताया। उन्होंने कहा कि SIR के बहाने घुसपैठियों को बचाने की कथित कार्ययोजना को जनता समझ चुकी है। उन्होंने दावा किया कि 2029 के आम चुनाव में NDA प्रचंड बहुमत से जीतेगा और कांग्रेस की लगातार चौथी हार होगी।


और पढ़ें