logo

मूड

ट्रेंडिंग:

पश्चिम बंगाल में बेरोजगारों को हर महीने मिलेंगे 2000 रुपये, कौन होगा पात्र?

CM शुभेंदु अधिकारी ने बेरोजगारी भत्ता योजना का नाम बदलकर भरोसा कर्मसूची करने का ऐलान किया है। यह योजना ममता बनर्जी सरकार की युवा साथी योजना की जगह लागू होगी।

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंंत्री शुभेंदु अधिकारी। Photo Credit: PTI

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंंत्री शुभेंदु अधिकारी। Photo Credit: PTI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

पश्चिम बंगाल में बेरोजगार युवाओं को आर्थिक मदद देने के लिए राज्य सरकार ने नई पहल की है। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बेरोजगारी भत्ता योजना का नाम बदलकर 'भरोसा कर्मसूची' करने का ऐलान किया है। यह योजना ममता बनर्जी सरकार की 'युवा साथी' योजना की जगह लागू होगी। सोमवार को कैबिनेट बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने बताया कि जनवरी 2027 से इसके तहत पात्र युवाओं को हर महीने आर्थिक सहायता दी जाएगी। कैबिनेट के इस फैसले के बाद युवाओं के मन में इस योजना को लेकर कई तरह के प्रश्न उठ रहे हैं। 

 

इस योजना के तहत बेरोजगार ग्रेजुएट युवाओं को हर महीने 2,000 रुपये दिए जाएंगे। इसके अलावा सरकारी मान्यता प्राप्त वोकेशनल कोर्स करने वाले और ITI डिप्लोमा धारक बेरोजगार युवाओं को भी 2,000 रुपये प्रतिमाह मिलेंगे। वहीं, जिन युवाओं ने ग्रेजुएशन पूरा नहीं किया है, उन्हें हर महीने 1,500 रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी। 

 

यह भी पढ़ें: 1000 इलेक्ट्रिक बसें खरीदेगी हिमाचल सरकार, कितनी बदलेगी परिवहन व्यवस्था ? 

 

आगे बढ़ाई जाएगी रकम

इस योजना के शुरुआती चरण में हर महीने ग्रेजुएट बेरोजगारों को 2,000 रुपये दिए जाएंगे। हालांकि, आने वाले सालों में यह राशि और ज्यादा बढ़ जाएगी। मुख्यमंत्री के मुताबिक, वित्त वर्ष 2028-29 से इस भत्ते की रकम बढ़ाई जाएगी। इसके बाद ग्रेजुएट और डिप्लोमा धारकों को 3,000 रुपये, जबकि नॉन-ग्रेजुएट युवाओं को 2,000 रुपये प्रतिमाह मिलेंगे।

कौन होगा पात्र?

इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक की उम्र 21 से 45 साल के बीच होनी चाहिए। इसके अलावा आवेदक का बेरोजगार होना जरूरी है। सरकार ने एक परिवार के लिए भी सीमा तय की है। इसके तहत एक परिवार के अधिकतम दो सदस्य ही योजना का लाभ ले सकेंगे। वहीं, अन्नपूर्णा योजना के तहत हर महीने 3,000 रुपये पाने वाले लोग भरोसा कर्मसूची के पात्र नहीं होंगे। योजना के तहत मिलने वाली रकम सीधे लाभार्थियों के बैंक खाते में भेजी जाएगी।

 

यह भी पढ़ें: 15 शादियां, अश्लील वीडियो और ब्लैकमेलिंग! महिलाओं को फंसाने वाला शातिर गिरफ्तार

कब मिलेगा पैसा?

मुख्यमंत्री ने बताया कि योजना जनवरी 2027 से शुरू होगी। हालांकि, लाभार्थियों के बैंक खातों में पहली किस्त फरवरी के दूसरे सप्ताह में भेजे जाने की संभावना है। राज्य सरकार की और से इसको लेकर कोई डेट फिलहाल जारी नहीं की गई है। योजना का औपचारिक शुभारंभ भी फरवरी में एक कार्यक्रम के दौरान किया जाएगा। सरकार के मुताबिक, पहले से आवेदन नहीं कर पाने वाले युवा 'आपनार सरकार आपनार पासे' कार्यक्रम के जरिए आवेदन कर सकेंगे। वहीं, पहले की युवा साथी योजना के करीब 54 लाख लाभार्थियों के दस्तावेजों और पात्रता का सत्यापन 31 दिसंबर तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।


और पढ़ें