logo

मूड

ट्रेंडिंग:

बंगाल के मेडिकल कॉलेज में 3 हफ्ते में 60 बच्चों की मौत से मचा हड़कंप

मालदा मेडिकल कॉलेज में अगस्त में 60 बच्चों की मौत हुई। इनमें ज्यादातर बच्चे दूसरे अस्पतालों से गंभीर हालत में रेफर होकर आए थे।

AI generated image of newborn baby

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo Credit- Gemini

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में बच्चों की मौत का मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। मालदा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में अगस्त के पहले तीन हफ्तों में 60 बच्चों की मौत हुई है। इनमें सबसे ज्यादा चिंता की बात यह है कि अगस्त के दूसरे सप्ताह में एक ही दिन 10 नवजात बच्चों की मौत हुई। इसके बाद राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अस्पताल से पूरी रिपोर्ट मांगी है।

 

अस्पताल के अधिकारियों के अनुसार, एक ही दिन जिन 10 बच्चों की मौत हुई उनमें 8 बच्चे दूसरे अस्पतालों या नर्सिंग होम से बेहद गंभीर हालत में मालदा मेडिकल कॉलेज लाए गए थे। वहीं 2 बच्चों का जन्म मालदा मेडिकल कॉलेज में ही हुआ था। अस्पताल प्रशासन के मुताबिक, कई बच्चों की हालत यहां लाए जाने से पहले ही काफी गंभीर थी।

 

यह भी पढ़ें: बिहार में निजी कार-बाइक को टोल से राहत, सिर्फ कमर्शियल वाहनों से होगी वसूली

बच्चों को कई गंभीर बीमारियां थीं

डॉक्टरों के अनुसार, मृत बच्चों में कुछ को सांस लेने में गंभीर परेशानी थी। वहीं कुछ बच्चे पीलिया और जन्म से जुड़ी दिल की बीमारी जैसी समस्याओं से जूझ रहे थे। अस्पताल के अधीक्षक प्रसनजीत बर ने भी एक दिन में 10 बच्चों की मौत की जानकारी दी है। अस्पताल की ओर से स्वास्थ्य विभाग को शुरुआती रिपोर्ट भेज दी गई है और विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जा रही है।

 

स्वास्थ्य विभाग की शुरुआती जानकारी के अनुसार, अगस्त में हुई 60 बच्चों की मौत में 44 बच्चे दूसरे अस्पतालों और नर्सिंग होम में पैदा हुए थे। हालत बिगड़ने के बाद उन्हें इलाज के लिए मालदा मेडिकल कॉलेज भेजा गया था। वहीं 16 बच्चों का जन्म मालदा मेडिकल कॉलेज में हुआ था। विभाग अब यह भी देख रहा है कि दूसरे अस्पतालों से रेफर किए गए बच्चों की हालत कितनी गंभीर थी और उन्हें किस स्थिति में यहां लाया गया था।

 

यह भी पढ़ें: बांका सांसद के घर छापेमारी पर बवाल, SP बोले- खनन केस से कोई संबंध नहीं

स्वास्थ्य विभाग ने शुरू की जांच

बच्चों की इतनी बड़ी संख्या में मौत के बाद पश्चिम बंगाल स्वास्थ्य विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है। विभाग ने मालदा मेडिकल कॉलेज से मौतों का पूरा ब्योरा मांगा है। इसके साथ ही उन निजी अस्पतालों, नर्सिंग होम और स्वास्थ्य केंद्रों की भी जांच की जा रही है जहां कई बच्चों का इलाज पहले हुआ था। अब तक अधिकारियों ने 16 अस्पतालों और नर्सिंग होम का निरीक्षण किया है।

 

फिलहाल यह साफ नहीं हुआ है कि इन सभी मौतों के पीछे कोई एक वजह थी या नहीं। अस्पताल का कहना है कि कई बच्चे बेहद गंभीर हालत में यहां लाए गए थे। वहीं स्वास्थ्य विभाग यह पता लगाने में जुटा है कि इलाज में कहीं कोई कमी या लापरवाही तो नहीं हुई। जांच पूरी होने और विस्तृत रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति साफ होगी।


और पढ़ें