logo

मूड

ट्रेंडिंग:

क्या ध्रुव राठी को गिरफ्तार कर लिया गया? नोएडा पुलिस ने सबकुछ बता दिया

सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि ध्रुव राठी को गिरफ्तार कर लिया गया है। अफवाहों का यह दौर गुरुवार रात से ही शुरू हो गया था। अब नोएडा पुलिस ने सबकुछ साफ कर दिया है।

Dhruv Rathee Youtuber

यूट्यूबर ध्रुव राठी। (Photo Credit: Social Media)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

सोशल मीडिया पर गुरुवार रात से ही यूट्यूबर ध्रुव राठी की गिरफ्तारी से जुड़ी अटकलों और अफवाहों का दौर चलता रहा है। कई पोस्ट में दावा किया गया कि ध्रुव राठी को गिरफ्तार कर लिया गया है। एक सोशल मीडिया यूजर्स ने लिखा कि ध्रुव राठी से जुड़ी बड़ी खबर आ रही है। एक एक्स यूजर्स ने वीडियो साझा किया और राठी की गिरफ्तारी का दावा किया।  हालांकि नोएडा पुलिस ने एक बयान जारी करके सोशल मीडिया पोस्ट को भ्रामक बताया। पुलिस ने अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी भी दी।

 

प्रियंका कनाडे नाम की एक युजर्स ने लिखा, 'ध्रुव राठी को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस बार ध्रुव राठी को दिल्ली पुलिस ने नहीं, बल्कि नोएडा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। योगी बाबा से किसी तरह की नरमी की उम्मीद मत रखिए।' 

 

 

 

 

यह भी पढ़ें: Live: CJP की 'लहरा दो तिरंगा' मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके को पुलिस का नोटिस 

 

ध्रुव राठी ने प्रियंका कनाडे की पोस्ट को री-पोस्ट किया और लिखा- 'अंधभक्त और उनकी फर्जी खबरें'। बता दें कि सीजेपी के 10 अक्टूबर को प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन से पहले ध्रुव राठी को गुरुग्राम पुलिस ने हिरासत में लिया था। हालांकि रविवार तड़के उन्हें रिहा कर दिया गया था। 

ध्रुव राठी की कोई गिरफ्तारी नहीं की: नोएडा पुलिस

अब सोशल मीडिया पर वायरल दावों के बीच नोएडा पुलिस ने भी अपना स्पष्टीकरण जारी किया। सभी दावों को फर्जी और भ्रामक बताया। नोएडा पुलिस ने लिखा, 'कतिपय सोशल मीडिया हैंडल्स द्वारा 'नोएडा पुलिस द्वारा ध्रुव राठी को गिरफ्तार किए जाने' संबंधी सूचना/पोस्ट प्रसारित की जा रही है। उक्त सूचना पूर्णतः असत्य, भ्रामक व निराधार है। नोएडा पुलिस द्वारा ध्रुव राठी की कोई गिरफ्तारी नहीं की गई है।'

 

यह भी पढ़ें: 'आतंकी पैदा करना चाहती है कांग्रेस', विपक्ष पर जमकर भड़के राजनाथ सिंह

 

पुलिस ने आगे लिखा, 'जनसामान्य से अपील है कि ऐसे भ्रामक एवं अपुष्ट संदेशों का प्रसार न करें तथा किसी भी सूचना को साझा करने से पूर्व उसकी सत्यता की पुष्टि अवश्य कर लें। भ्रामक, असत्य अथवा अफवाह फैलाने वाली सामग्री का प्रसार करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध प्रचलित विधिक प्रावधानों के अंतर्गत नियमानुसार कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।'

Related Topic:#UP News#Dhruv Rathee

और पढ़ें