logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'तृषा डिप्टी CM कब बनेंगी', सीएम की दोस्त पर उदयनिधि के बाद AIADMK नेता का बयान

तमिलाडु के सीएम विजय की दोस्त एक्ट्रेस तृषा को लेकर अब AIADMK नेता के बयान पर बवाल मच गया है। उन्होंने पूछा था कि तृषा डिप्टी CM कब बनेंगी।

trisha and vijay

सीएम विजय और तृशा, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

तमिलनाडु की राजनीति में मुख्यमंत्री विजय की दोस्त एक्ट्रेस तृषा कृष्णन को लेकर एक बार फिर बयानबाजी तेज हो गई है। बीते दिनों ही उन पर एक विवादित बयान के चलते DMK नेता औप तमिलाडु विधानसभा में विपक्ष के नेता उदयनिधि स्टालिन को जेल जाना पड़ा था। अब AIADMK नेता आरबी उदयकुमार ने सीएम विजय पर निशाना साधते हुए तंज कसा कि अब तमिलनाडु को इंतजार है कि तृषा को उपमुख्यमंत्री कब बनाया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि विजय की फिल्मों से जुड़े लोगों को सरकार में अलग-अलग पद दिए जा रहे हैं।

 

उदयकुमार ने एक वायरल वीडियो में विजय की फिल्म 'GOAT'की निर्माता अर्चना कल्पथी, वेंकट नारायणन, जगदीश पलानीसामी और सिनेमैटोग्राफर मनोज परमहंस की नियुक्तियों का जिक्र किया। उन्होंने मुख्यमंत्री के करीबी बताए जाने वाले जॉन अरोकेसियामी और रामकुमार को सरकारी सलाहकार बनाए जाने का भी दावा किया और इन्हीं नियुक्तियों के संदर्भ में तृषा को डिप्टी CM बनाने पर व्यंग्य किया।

 

यह भी पढ़ें: 'डिप्रेशन हो तो दौड़ जाओ, पेड़ पर चढ़ जाओ...', रवि किशन का एक और वीडियो वायरल

 

तृषा ने क्या कहा?

तृषा को लेकर तमिलाडु की राजनीति में लगातार बयानबाजी हो रही है। इस बीच तृषा ने मंगलवार को इंस्टाग्राम पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर की। उन्होंने लिखा, 'इस उम्र में ड्रामा करना शर्मनाक है। जाओ, कुछ पैसे कमाओ और शांति तलाशो।' तृषा ने किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन यह पोस्ट उदयकुमार के बयान के सामने आने के बाद आई। वहीं मदुरै में तृषा के फैन क्लब की ओर से उदयकुमार की टिप्पणी के विरोध में पोस्टर लगाए जाने की भी बात सामने आई है।

तृषा के फैंस में गुस्सा

यह विवाद पिछले सप्ताह उदयनिधि स्टालिन की तृषा को लेकर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद शुरू हुए विवाद के बाद और ज्यादा बढ़ गया। इस बयान के बाद तृषा के फैंस गुस्सा हो गए। तृषा फैन्स एसोसिएशन ने मदुरै में जगह-जगह पोस्टर लगाकर उदयकुमार की टिप्पणी की निंदा की है। यह विवाद तब हुआ है जब कुछ दिन पहले ही तमिलनाडु में विपक्ष के नेता उदयनिधि स्टालिन को भी तृषा के बारे में कथित तौर पर दोहरे अर्थ वाली टिप्पणी करने के कारण आलोचना का सामना करना पड़ा था।

 

यह भी पढ़ें: 'चौथे बच्चे के लिए मैटरनिटी लीव नहीं मिलेगी', महिला को हाई कोर्ट ने दिया झटका

गिरफ्तार हुए थे उदयनिधि

बीते दिनों ही उदयनिधि स्टालिन कावेरी नदी के पानी को लेकर छिड़े विवाद पर एक जनसभा कर रहे थे। उन्होंने इस जनसभा में तृषा पर एक विवादित और डबल मीनिंग टिप्पणी की थी। इस टिप्पणी के बाद उनके खिलाफ टीवीके ने शिकायत दर्ज करवाई थी और पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार भी कर लिया था। हालांकि, बाद में हाई कोर्ट के आदेश के बाद उन्हें पूछताछ कर छोड़ दिया गया था। उदयनिधि ने आरोपों से इनकार करते हुए कहा था कि उन्होंने किसी के खिलाफ गलत बात नहीं कही।

Related Topic:#Tamilnadu News

और पढ़ें