logo

ट्रेंडिंग:

रोज होते थे झगड़े तो ससुराल पहुंच बीवी को मार दी गोली

फरीदाबाद में पति-पत्नी के बीच कहासुनी के चलते पति ने पत्नी को गोली मार दी। मामला फरीदाबाद का है।

news image

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo Credit- Gemini

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

फरीदाबाद में रहने वाले एक शख्स ने कथित रूप से अपनी पत्नी की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि उसकी अपनी पत्नी से बात-बात पर कहासुनी होती रहती थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच की आपसी झड़प इतनी बढ़ गई कि उन्होंने तलाक लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी थी। इसके बाद पत्नी ने पति का घर छोड़ दिया था और वह अपने मां के घर पर रह रही थी, लेकिन शुक्रवार को पति वहां पर भी पहुंच गया और गोली मारकर पत्नी की हत्या कर दी।

 

पुलिस के अनुसार बसंतपुर गांव की सनलाइट कॉलोनी में रात के 8 बजे गोली चलाई गई थी। मृतक महिला का नाम संगीता देवी है और उसकी उम्र 30 साल थी। उसके दो बच्चे भी हैं। पुलिस के मुताबिक पति और पत्नी के घरवालों के बीच भी झगड़ा चल रहा था।

 

यह भी पढ़ें: 33 बच्चों से दरिंदगी, डार्क वेब, यौन शोषण, दोषी पति-पत्नी को फांसी की सजा

पति-पत्नी के बीच बहस 

दोनों के बीच तलाक की प्रक्रिया चल रही थी लेकिन अभी तक तलाक हुआ नहीं था। शुक्रवार को आरोपी शख्स अपने कुछ रिश्तेदारों के साथ पत्नी संगीता के घर पंहुचा था, जहां पहुचने के बाद उसे पता चला कि उसकी पत्नी संगीता घर पर नहीं है। आरोपी संगीता के घर से बाहर निकला तभी उसने देखा की संगीता गली में आ रही है। तभी दोनों के बीच कहासुनी होने लगी। असके बाद पति ने गुस्से में आकर अपनी पत्नी पर गोली चला दी। संगीता के 3 गोलियां लगीं। गोली मारने के बाद पति मौके से फरार हो गया। 


गोली की आवाज सुनते ही गली के लोग अपने-अपने घर से निकले। संगीता की हालत देख कर घरवाले और पड़ोसियों ने मिलकर सेक्टर 31 के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन डॅाक्टरों ने संगीता को मृत घोषित कर दिया। इस मामले को लेकर घरवालों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

 

यह भी पढ़ें: 'मोबाइल न देखने दो', स्क्रीन टाइम को लेकर बच्चे खुद रोड पर उतरे

आरोपी नहीं हुआ गिरफ्तार

इस मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और संगीता के मृत शरीर को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर हालांकि की आरोपी को  पुलिस अभी तक गिरफ्तार नहीं कर पाई है।

 

पल्ला स्टेशन के पुलिस अधिकारी सत्य प्रकाश ने कहा कि 'हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए टीम बनाई  गई हैं। शुरुआती जांच में पति-पत्नी के बीच तलाक का विवाद सामने आया है। आगे की जांच जारी है।


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap