logo

मूड

ट्रेंडिंग:

मिर्जापुर धर्मांतरण केस में गिरफ्तार मौलवी खलीलु कौन हैं? क्या आरोप लगे हैं?

मिर्जापुर में मौलवी खलीलु रहमान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मौलवी खलीलु पर आरोप है कि वह हिंदू युवतियों को अपना धर्म बदलने के लिए तैयार करवाता थे।

gym conversion case

गिरफ्त में मौलवी खलीलु। Photo Credit (@mirzapurpolice)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में जिम की आड़ में लव जिहाद और धर्मांतरण का गंभीर मामला सामने आया है। यहां जिले में आरोपी मास्टरमाइंड मौलवी खलीलु रहमान को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मौलवी खलीलु पर आरोप है कि वह जिम जाने वाली हिंदू युवतियों को निशाना बनाकर उन्हें अपना धर्म बदलने के लिए तैयार करवाता था। इसके लिए वह इन युवतियों को अपने प्रभाव में लेकर जादू-टोना और झाड़-फूंक का सहारा लेता था। 

 

इस केस में पुलिस ने पहले ही सात आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। मौलवी खलीलु की यह आठवीं गिरफ्तारी है। दरअसल, गिरफ्तार किए गए मौलवी के तार यूपी के चर्चित जिम ट्रेनर धर्मांतरण केस से जुड़े मिले हैं, जिसमें मुस्लिम ट्रेनरों पर हिंदू युवतियों को प्रेम जाल में फंसाने के आरोप लगे हैं।

 

यह भी पढ़ें: नेपाल के रास्ते बिहार में जाली नोट कैसे खपा रहा पाकिस्तान?

चार जिम सील किए गए

पुलिस के द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, साल 2023 में वाराणसी के लोहता की रहने वाली एक हिंदू युवती का धर्म परिवर्तन करवाकर उसकी मुस्लिम युवक से शादी कराई गई थी, जिस पर केस दर्ज किया गया था। पुलिस ने इस मामले में कुल चार जिम को सील कर दिया है। पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है कि अवैध धर्मांतरण के मामले में और भी जिम के लोगों के शामिल हो सकते हैं।

 

 

 

 

खलीलु रहमान पढ़ा-लिखा है। वह मिर्जापुर के चील्ह स्थित हुसैनी मस्जिद में बच्चों को पढ़ाता है। खलीलु भटवां की पोखरी इलाके में भी सक्रियता था। पुलिस के मुताबिक, काफी छानबीन और ठोस सबूतों के आधार पर मौलवी खलीलु के खिलाफ यह कार्रवाई की गई है। पुलिस पूरे इस नेटवर्क की गहराई से जांच जारी है।

 

यह भी पढ़ें: बकरी चराने गई थी महिला, हाथ-पैर काटे और गला रेतकर लूट लिए 14 लाख के गहने

कैसे खुला पूरा मामला?

दरअसल, मिर्जापुर जिले की दो युवतियों ने अलग-अलग थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी। उन्होंने शिकायत में जिम में धर्मांतरण के लिए दबाव बनाए जाने का आरोप लगाया था। युवतियों ने अपनी शिकायत में कहा था कि जिम मालिक और जिम ट्रेन पहले लड़कियों से दोस्ती करते थे, उन्हें अपने प्यार के जाल में फंसाते थे, उनके अश्लील वीडियो-फोटो बनाकर ब्लैकमेल करके पैसे वसूलते थे और उन पर धर्मांतरण करने का दबाव बनाते थे।

Related Topic:#UP News#UP Police

और पढ़ें