महाराष्ट्र के नासिक में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेस (TCS) बीपीओ में हिंदू लड़कियों के साथ यौन उत्पीड़न, धर्म परिवर्तन और रोजा रखने के मामले ने बड़ा विवाद पैदा कर दिया है। मामला सामने आने के बाद नासिक पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि इस पूरे मामला की मास्टरमाइंड नासिक टीसीएस की HR हेड निदा खान है। निदा खान फरार चल रही है।
हालांकि, गुरुवार को निदा के परिवार ने बताया कि वह घर पर है और कहीं भागी नहीं है। परिवार ने बताया है कि वह प्रेग्नेंट है। पीड़िताओं ने आरोप लगाया है कि HR निदा खान से उत्पीड़न की कई बार शिकायतें करने के बावजूद भी उसने कोई कार्रवाई नहीं की।
यह भी पढ़ें: 'कोई बड़ा स्कैंडल नहीं, बजरंग दल ने रची साजिश'; TCS नासिक केस के आरोपी के चाचा
निदा खान कौन हैं?
निदा खान नासिक में टीसीएस से जुड़े बीपीओ ऑफिस में हिंदू लड़कियों के साथ हुए यौन उत्पीड़न और धर्म परिवर्तन के मामले में आठ आरोपियों में से एक है। मामले की जांच कर रही एसआईटी ने निदा को धर्म परिवर्तन के पीछे का मास्टरमाइंड बताया है। निदा के परिवार के मुताबिक, उसने दिसंबर 2021 में बीपीओ को ज्वाइन किया था। उस समय निदा कंपनी में HR नहीं थी। शुरुआत में वह एक टेलीकॉलर के तौर पर काम करती थी।
यह भी पढ़ें: BJP विधायक के बेटे ने थार से बाईक को ठोंका, फिर दो महिलाओं को किया घायल
नासिक में पली-बढ़ी है निदा
निदा खान के पिता ने एक हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए दावा किया है कि वह बेकसूर है। पिता ने कहा, 'मेरी बेटी ने कुछ नहीं किया है। वह बस हर दिन काम पर जाती थी और लोगों को हैलो और बाय कहने के लिए मुसीबत में पड़ जाती थी।'
निदा खान की उम्र 26 साल है। वह नासिक में ही पली-बढ़ी है और यहीं से उसकी पढ़ाई हुई है। उसके पास कॉमर्स की डिग्री है। वर्तमान में वह नौकरी करते हुए कॉरेस्पोंडेंस से MBA की पढ़ाई कर रही है। उसके परिवार ने बताया कि निदा की पिछले साल शादी हुई थी और वह इस साल अपने पति के साथ मुंबई आ गई। वह मलाड में बीपीओ ऑफिस में काम कर रही थी।