logo

मूड

ट्रेंडिंग:

पैसे की खातिर प्यार में फंसाया, गरीब निकला तो की हत्या; प्रिया सेठ की कहानी

जयपुर में एक खौफनाक हत्याकांड को अंजाम देने वाली प्रिया सेठ अब अपना परिवार बसाएगी। उसने अपने साथी कैदी हनुमान प्रसाद से शादी करने का फैसला किया है। आज अलवर में शादी होनी है।

Priya Seth and Hanuman prasad

प्रिया सेठ और हनुमान प्रसाद। (Photo Credit: Social Media)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

प्रिया सेठ... यह नाम शायद ही अब आपको याद हो। साल 2018 में राजस्थान की राजधानी जयपुर समेत देशभर में प्रिया का नाम सुर्खियों में रहा है। करीब सात साल बाद दोबारा प्रिया चर्चा में है। अब चर्चा की वजह उसकी शादी है। राजस्थान के अलवर जिले के एक गांव में आज प्रिया सेठ की शादी हनुमान प्रसाद से होनी है।

 

दोनों सांगानेर जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहे हैं। हालांकि राजस्थान हाई कोर्ट ने उन्हें 15 दिनों की पैरोल दी है, ताकि शादी के बंधन में बंध सके। 34 वर्षीय प्रिया सेठ को सांगानेर जेल में ही हनुमान प्रसाद से प्यार हुआ। इसके बाद दोनों ने शादी करने का फैसला किया।

 

प्रिया सेठ को जयपुर की एक अदालत ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। इसके बाद उन्हें सांगानेर ओपन जेल भेजा गया था। यहां कैदियों पर अन्य जेलों की अपेक्षा कम पाबंदी होती है। सभी साथ मिलकर काम भी करते हैं। इसी दौरान प्रिया की मुलाकात हनुमान प्रसाद से हुई। वह ही हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहा है।  आपस में प्यार होने के बाद शादी करने कै फैसला किया।

 

यह भी पढ़ें: अमेरिका में क्यों की गई चार लोगों की हत्या, भारत से क्या कनेक्शन निकला?

प्यार में फंसाकर की थी दुष्यंत की हत्या

प्रिया सेठ ने साल 2018 में दुष्यंत शर्मा की हत्या की थी। सूटकेश में भरकर शव को ठिकाने लगाया था। दोनों की मुलाकात डेटिंग एप टिंडर पर हुई थी। प्रिया अपने एक दोस्त दीक्षांत कामरा के साथ जयपुर के बजाज नगर इलाके में एक किराय के फ्लैट में रहती थी। दीक्षांत पर लगभग 21 लाख रुपये का कर्ज था। उधर, सोशल मीडिया पर दुष्यंत ने खुद को रईस बिजनेसमैन की तरह दिखा रहा था। प्रिया को लगा कि उसे उसका शिकार मिल गया। वहीं दुष्यंत को लगा कि उसे अपना जीवन साथी मिल गया।   

 

दोनों के बीच कई हफ्तों की बातचीत चली। इसके बाद मिलने का फैसला लिया। प्रिया सेठ उसे अपने फ्लैट में ले गई। यहां पहुंचते ही दुष्यंत को बंधक बना लिया गया। प्रिया, दीक्षांत और उसके साथी लक्ष्य वालिया ने दुष्यंत के परिवार से 10 लाख रुपये की फिरौती मांगी। दुष्यंत ने भी फोन पर अपने परिवार से कहा, 'पापा! वे मुझे मार डालेंगे। उन्हें 10 लाख दे दो।'

 

यह भी पढ़ें: पेंगुइन का डेथ मार्च देख भावुक लोग किस बला के शिकार? कहानी एंथ्रोपोमोर्फिज्म की

तीन लाख देने पर भी नहीं छोड़ा था

परिवार ने तीन लाख रुपये का इंतजाम किया और आरोपियों तक पहुंचा भी दी। मगर मामले का खुलासा होने के डर से दुष्यंत की हत्या कर दी गई। तीनों ने उसका गला घोटा, तकिया से मुंह दबाया और बाद में चाकू से गले पर कई वार किए। शव को सूटकेस में भरकर जयपुर के बाहर एक गांव के करीब फेंक दिया। शव मिलने के बाद मामले का खुलासा हुआ तो पूरा देश सन्न रह गया। 

प्रिया ने कबूल किया था अपना जुर्म

जयपुर की एक अदालत ने 2023 में प्रिया सेठ को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। प्रिया ने गिरफ्तारी के वक्त ही अपना जुर्म कबूल कर लिया था। तब उसने कहा था, 'उसने (दुष्यंत शर्मा) अपनी गलत पहचान बताई थी। वह खुद को अमीर बता रहा था। हमें पैसों की जरूरत थी। इसी वजह से अपहरण और हत्या की साजिश रची।'

Related Topic:#Rajasthan News

और पढ़ें