logo

मूड

ट्रेंडिंग:

कौन हैं सपा नेता यदुनंदन लाल वर्मा जिन्होंने भगवान राम पर दिया विवादित बयान?

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में सपा नेता यदुनंदन लाल वर्मा भगवान राम के बारे में अभद्र टिप्पणी करते हुए देखे जा सकते हैं।

news image

यदुनंदर लाल वर्मा । Photo Credit: Social Media/Videograb

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

सोशल मीडिया पर तेजी से एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें समाजवादी पार्टी के यदुनंदन लाल वर्मा भगवान राम और उनकी माता कौशल्या के बारे में अभद्र और आपत्तिजनक टिप्पणियां कर रहे हैं। इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला।

 

अब इस मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। शिकायत में आरोप है कि एक सार्वजनिक सभा के दौरान सपा नेता यदुनंदन लाल वर्मा ने धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली टिप्पणियां कीं। उन्होंने हिंदू धर्मग्रंथ वाल्मीकि रामायण का गलत संदर्भ देते हुए भगवान राम के बारे में गलत टिप्पणी की।

 

यह भी पढ़ें: घर के पास चाहते थे ट्रेनिंग, रंगरूटों से बोले ADG- भगवान राम से सीखो

FIR दर्ज

पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) 2023 की धारा 299 और 196 के साथ ही सूचना प्रौद्योगिकी (संशोधन) अधिनियम 2008 की धारा 67 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। शिकायत में कहा गया है कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो की वजह से क्षेत्र में आक्रोश का माहौल बन रहा है जिससे कानून व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका जतायी जा रही है।

बताया जा रहा है कि वीडियो सांडी थाना क्षेत्र के एक गांव का है जहां पर सम्राट अशोक की जयंती के अवसर पर गुरुवार को आयोजित एक कार्यक्रम में यदुनंदन लाल वर्मा ने यह टिप्पणी की। 

हिंदू संगठनों के किया बवाल

वीडियो वायरल होने के बाद हिंदू संगठनों ने सवायजपुर कोतवाली के सामने जमकर नारेबाजी की और सपा नेता के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

 

पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए  जाच शुरू कर दी गई है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

 

यह भी पढ़ें: भगवान राम से राहुल गांधी की तुलना, तेज प्रताप यादव भड़क उठे

क्या बोले सपा नेता?

वहीं समाजवादी पार्टी के सांसद आनंद भदौरिया ने भी इस बयान की निंदा की है और सप्ष्ट किया है कि यदुनंदन लाल पार्टी के किसी औपचारिक पद पर नहीं है। उन्होंने कहा, 'वह पार्टी के किसी भी पद पर नहीं हैं। हम इस बयान की आलोचना करते हैं। हम भगवान राम के आदर्शों को फॉलो करते हैं।'

 


और पढ़ें