logo

ट्रेंडिंग:

वसीम अकरम गिरफ्तार, ISI के लिए की जासूसी, हरियाणा से कनेक्शन

पलवल में एक पाकिस्तानी जासूस ने दावा किया था कि वसीम अकरम भी पाकिस्तान के लिए जासूसी करता है। पुलिस ने वसीम अकरम को गिरफ्तार कर लिया है।

Waseem Akram

यूट्यूबर वसीम अकरम। (Photo Credit: Social Media)

पाकिस्तानी उच्चायोग के लिए जासूसी करने के कथित आरोपों में एक और यूट्यूबर की हरियाणा में गिरफ्तारी हुई है। पलवल में वसीम अकरम नाम के एक शख्स पर पाकिस्तानी हाई कमीशन और ISI के लिए जासूसी करने का आरोप है। इंटर सर्विसेज इंटेलिजेंस पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी है। हरियाणा से बीते कुछ महीनों में कई जासूस पकड़े गए हैं। अब इस सिलसिले में एक और गिरफ्तारी हुई है। 

 

वसीम अकरम पलवल जिले के कोट गांव का रहने वाला है। वह एक यूट्यूब चैनल चलाता है, जिस पर वीडियो पोस्ट करता है। उसने मेवात के इतिहास से जुड़े कुछ वीडियो पोस्ट किए थे। अब बुधवार को पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया। उसकी गिरफ्तारी से जुड़ी खबरें गुरुवार को सामने आईं। यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा की गिरफ्तारी के बाद से ही कई सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर पुलिस की रडार पर हैं। 


यह भी पढ़ें: 'हमें नहीं पता कि वह PAK गई थी', ज्योति मल्होत्रा के पिता का बयान

वसीम अकरम पर आरोप क्या हैं? 

वसीम अकरम 3 साल से पाकिस्तानी अधिकारियों के संपर्क में है। वह हाई कमीशन में काम करने वाले लोगों को सिम मुहैया कराता था। जांच में उसके वॉट्सऐप से कई एनक्रिप्टेड मैसेज मिले हैं। पुलिस ने कुछ मिटाए गए चैट्स को भी रिकवर किया है। साइबर सेल पुराने डिलीटेड चैट्स को खंगालने की कोशिश में जुटी है। 

हरियाणा में कई लोग हो चुके हैं गिरफ्तार

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोपों में तौफीक नाम के एक शख्स की भी गिरफ्तारी हुई थी। पुलिस ने बीते सप्ताह उसे गिरफ्तार किया था। साल 2021 में वसीम अकरम पाकिस्तानी एजेंट दानिश के संपर्क में आया था। वह इस्लामाबाद जाना चाहता था और वीजा के लिए आवेदन किया था।  पूछताछ में ऐसी कई बातें पता चलीं, जिससे साबित हुआ कि पाकिस्तान के साथ उसके संबंध रहे हैं। 

यह भी पढ़ें: कौन हैं प्रियंका सेनापति, ज्योति मल्होत्रा के साथ जोड़ा जा रहा नाम?

एसपी वरुण सिंगला:-
दोनों आरोपी पाकिस्तानी हाई कमीशन और ISI के संपर्क में थे। क्राइम ब्रांच की टीमें उन्हें पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही हैं। 


कैसे वसीम अकरम के बारे में पता चला?

पुलिस ने तौफीक को गिरफ्तार किया था। तौफीक ने ही वसीम अकरम का नाम लिया था। वह भी पाकिस्तानी अधिकारी दानिश के संपर्क में था। वसीम अकरम के परिवारवालों ने उसे वहां जाने नहीं दिया। पुलिस ने कहा है कि अकरम और तौफीक दोनों ISI और पाकिस्तानी उच्चायोग के संपर्क में थे। इंटरनेट कॉल के जरिए दोनों बात करते थे।  

 

पुलिस ने कहा कि IB भी उनके संपर्क में है। एक अधिकारी ने बताया कि आने वाले दिनों में इस मामले में और गिरफ्तारियां हो सकती हैं। तौफीक भी पलवल के अलीमेव गांव का रहने वाला है। उसे पुलिस ने 26 सितंबर को गिरफ्तार किया गया था। उस पर 2022 से पाकिस्तान को गोपनीय जानकारी भेजने का आरोप है। पूछताछ के दौरान तौफीक ने पुलिस को अकरम का नाम बताया। पुलिस केस की छानबीन कर रही है।

Related Topic:#haryana news

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap