logo

मूड

ट्रेंडिंग:

गला कटा, शरीर पर चोट के निशान, हरियाणवी मॉडल शीतल की लाश नहर से बरामद

मशहूर हरियाणवी मॉडल शीतल की हत्या हो गई है। एक नहर के पास उसकी लाश बरामद हुई है। एक सप्ताह पहले वह घर से लापता हुई थी।

Sheetal

हरियाणवी मॉडल शीतल। (Photo Credit: PTI)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

हरियाणा म्युजिक इंडस्ट्री की मशहूर मॉडल शीतल की बदमाशों ने हत्या कर दी है। सोनीपत के खरखोदा इलाके में शीतल की अज्ञात लोगों ने गला रेतकर हत्या की है। उनकी लाश खांडा गांव इलाके में रिलायंस नहर के पास मिली है। पुलिस हत्यारों की तलाश में जुटी है। लाश की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार है। 

शीतल एक सप्ताह से लापता थी। पुलिस में उसके परिवार वालों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दाखिल कराई थी। पुलिस ने केस भी दर्ज लिया था। शीतल की लाश नहर से पुलिस ने बरामद की है, पोस्टमॉर्ट्म रिपोर्ट के लिए लाश को सिविल अस्पताल भेजा गया है। 

पुलिस छानबीन में जुटी है लेकिन अभी तक किसी की गिरफ्तार की खबर सामने नहीं आई है। पुलिस इस जघन्य वारदात के पीछे शामिल बदमाशों को ढूंढने के लिए सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है। 

यह भी पढ़ें: एहसान के तौर पर की गई राजा की हत्या, पुलिस का बड़ा खुलासा

कौन थी शीतल?

शीतल सिम्मी नाम से भी सोशल मीडिया मशहूर थी। वह पानीपत जिले की रहने वाली थी। उसकी बहन ने 14 जून को गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। अहर गांव में एक हरियाणवी गाने की शूटिंग होने वाली थी। शीतल को उसमें शामिल होना था। वहां से वह लौटी ही नहीं। 

साथी पर ही हत्या का शक 

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि वह किसी पुरुष साथी के साथ 2 दिन पहले अहरा में नजर आई थी। उसका नाम सुनील है। उसकी कार, संदिग्ध परिस्थितियों में एक नहर में गिर गई थी। सुनील को बचा लिया गया था। उसका इलाज, एक प्राइवेट अस्पताल में चल रहा है। शीतल की लाश पर चोट के निशान हैं। घरवालों ने सुनील पर ही आरोप लगाए हैं। 

 

यह भी पढ़ें: राजा हत्याकांड में कई खुलासे, सोनम का एक झूठ भी पकड़ा गया

सोनीपत पुलिस ने क्या कहा? 

सोनीपत ACP मुख्यालय अजीत सिंह ने कहा, 'हमें नहर में एक महिला का शव मिलने की सूचना मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। शव की पहचान करने की प्रक्रिया में पता चला कि पानीपत में शीतल नामक महिला की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।'

 

Related Topic:#Crime News

और पढ़ें