logo

मूड

ट्रेंडिंग:

कुर्सी पर बांधकर जलाया और वीडियो बनाया, किस बात का बदला ले रही थी गर्लफ्रेंड?

बेंगलुरु में एक लड़की ने अपने प्रेमी को घर बुलाकर उसे 'सरप्राइज' देने के बहाने आंख पर पट्टी बांधी और उसे कुर्सी से बांधकर जला दिया।

ai generated image

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo Credit: Nano Banana

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Advertisement

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में अपने ही प्रेमी को जिंदा जला देने वाली एक ल़ड़की को गिरफ्तार किया गया है। लड़के को पहले तो लगा कि यह प्यार करने का अलग तरीका है इसलिए वह शांत रहा और खुद को कुर्सी पर बांधने दिया। अचानक उसकी प्रेमिका ने उसके ऊपर प्रेम की जगह पेट्रोल उड़ेल दिया। जब तक वह कुछ समझ पाता तब तक लड़की ने उसे आग लगा दी थी। पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि लड़की को लगने लगा था कि उसका प्रेमी उसे इग्नोर कर रहा है और वह उससे शादी नहीं करेगा। इसी से नाराज प्रेमिका ने उसे जिंदा जला दिया।

 

यह मामला बेंगलुरु के बयदरहल्ली थाना क्षेत्र के अंजनानगर का है। वारदात मंगलवार सुबह की है और अब प्रेमिका यानी आरोपी प्रेरणा को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़ित किरन यानी प्रेरणा के प्रेमी की मौत हो चुकी है। शुरुआत में प्रेरणा ने बताया था कि किरन ने खुद को आग लगा ली थी। बाद में पुलिस को क्राइम सीन पर गड़बड़ी दिखी और जांच की तो पता चला कि किरन को कुर्सी पर बांधकर उसे जला दिया गया था और मौके पर ही उसकी मौत हो गई थी।

क्या है पूरा मामला?

प्रेरणा और किरन दोनों की उम्र 27 साल है और दोनों राजाजीनगर में एक मोबाइल सर्विस प्रोवाइडर स्टोर में काम करते थे। लगभग दो साल से दोनों का अफेयर चल रहा था। पुलिस के मुताबिक, किरन ने प्रेरणा से शादी करने से इनकार कर दिया था और इसी बात को लेकर प्रेरणा नाराज थी। इसी का बदला लेने के लिए उसने ऐसी खौफनाक साजिश रची जो किरन के लिए जानलेवा साबित हो गई। किरन को जरा भी अंदाजा नहीं था इसलिए वह प्रेरणा पर पूरा भरोसा करके बैठा रहा।

 

यह भी पढ़ें: 'गेट आउट', BJP मंत्री सड़क पर कर रहे थे प्रदर्शन, गुस्साई महिला ने लगा दी क्लास

 

मंगलवार को जब प्रेरणा की मां और भाई घर से बाहर थे तब उसने किरन को अपने घर बुलाया। किरन को किसी काम से नेलामंगला जाना था लेकिन वह प्रेरणा से मिलने पहुंच गया। प्रेरणा ने किरन से कहा कि वह कुछ 'सरप्राइज' देने वाली है। उसने पहले तो किरन की आंख पर पट्टी बांधी और फिर उसे कुर्सी पर बिठाकर उसके हाथ और पैर कुर्सी से बांध दिया। इस पर किरन ने सवाल पूछा तो उसने कहा कि यह सब प्यार और सरप्राइज का हिस्सा है।

हत्या करके बता दिया सुसाइड

 

कुछ ही देर बाद उसने पेट्रोल या केरोसिन जैसा कुछ किरन के ऊपर छिड़क दिया और आग लगा दी। मौके पर ही किरन की मौत हो गई। जब किरन के चीखने की आवाज आई और घर से धुआं उठता दिखा तो पड़ोसियों ने पुलिस को फोन किया। फायर ब्रिगेड की टीम आई और आग बुझाई गई तो पहले तो लगा कि सुसाइड का केस है। प्रेरणा ने भी यही बताया। हालांकि, बाद में विस्तार से जांच हुई तो प्रेरणा की पोल खुल गई। इतना ही नहीं, उसने अपने अपने फोन में किरन का वीडियो भी बनाया था। 

 

यह भी पढ़ें: बंगाल, असम और बिहार में 'डेमोग्राफी' ही चुनावी फैक्टर? हिमंता का डर समझिए

 

पहले तो प्रेरणा ने बताया कि वह बाथरूम में थी और आवाज सुनकर बाहर आई तो देखा कि किरन ने खुद को आग लगा ली थी। हालांकि, पुलिस को शक है प्रेरणा ने पहले से ही पेट्रोल जैसी किसी चीज का इंतजाम कर रखा था। अब पुलिस का कहना है कि प्रेरणा लगातार अपने बयान बदल रही है इसलिए उसके दावों की पुष्टि किया जाना बाकी है। पुलिस किरन के परिवार की ओर से शिकायत दर्ज कराने का भी इंतजार कर रही है।


और पढ़ें