logo

मूड

ट्रेंडिंग:

कोई ट्रेन पर चढ़ा, किसी ने फेंके पत्थर, पाटलिपुत्र स्टेशन पर छात्रों का हंगामा

छात्र इस बात से नाराज थे कि ट्रेनें समय से नहीं पहुंच रही हैं। छात्रों को डर था कि कहीं परीक्षा केंद्रों पर वह देरी से न पहुंचे जिसकी वजह से उनकी परीक्षा बाधित हो।

Patna Student protest

पटना में छात्रों का विरोध प्रदर्शन। Photo Credit: ShikshitBihar/X

बिहार की राजधानी पटना में छात्रों ने हंगामा किया है। पटलीपुत्र रेलवे स्टेशन पर बिहार पुलिस प्रोहिबिशन कॉन्स्टेबल परीक्षा देने जा रहे हजारों छात्रों ने शनिवार देर रात बड़ा प्रदर्शन किया। छात्र इस बात से नाराज थे कि ट्रेनें देर से आ रहीं हैं और उनकी परीक्षा छूट सकती है। गुस्साए छात्रों ने रेलवे ट्रैक पर उतरकर ट्रेनों की आवाजाही रोक दी।

छात्रों ने नारे लगाते हुए मांग की कि उन्हें परीक्षा केंद्रों पर समय पर पहुंचाने के लिए तुरंत व्यवस्था की जाए। इस प्रदर्शन से स्टेशन पर कई ट्रेनें घंटों तक प्लेटफॉर्म पर खड़ी रहीं और रेल सेवाएं पूरी तरह ठप हो गईं। पूरा प्रशासनिक अमला छात्रों के सामने हाथ-पांव जोड़ते नजर आया लेकन छात्र नहीं माने। 

यह भी पढ़ें: न टीचर हैं, न छात्र, लेकिन कायम हैं स्कूल, ऐसी उपलब्धि वाले राज्य कौन से हैं?

छात्रों ने हंगामा क्यों किया?

रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी, दानापुर के सब डिविजनल मजिस्ट्रेट (SDM) और असिस्टेंट सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस (ASP) मौके पर पहुंचे। उन्होंने छात्रों से बातचीत की और उन्हें शांत कराने की कोशिश की। छात्र अपनी मांगों पर डटे रहे। उन्हें डर था कि कहीं परीक्षा छूट न जाए।

रेलवे प्रशासन ने क्या वादा किया है?

रेलवे प्रशासन ने छात्रों की समस्या को देखते हुए स्पेशल ट्रेनें चलाने और अन्य जिलों के परीक्षा केंद्रों के लिए वैकल्पिक वाहनों की व्यवस्था की है लेकिन वे छात्रों की जरूरतों के हिसाब से काफी नहीं हैं। अधिकारियों ने छात्रों को आश्वासन दिया कि उन्हें समय पर पहुंचाने की पूरी कोशिश की जा रही है।

 

 

यह भी पढ़ें: 'फिर से NEET देने की हिम्मत नहीं', पेपर लीक के बाद छात्रा ने किया सुसाइड

छात्रों के प्रदर्शन से परेशान हुए यात्री 

पाटलीपुत्र रेलवे स्टेशन पर कई घंटों तक चले इस प्रदर्शन के बाद छात्र ट्रैक से हटे। इस दौरान कई ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हुई और यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। नाराज छात्रों ने कहा है कि सरकारी बदइंतजामी का खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ रहा है। 

छात्रों ने जमकर मचाई तोड़फोड़

बिहार पुलिस मद्य निषेध विभाग की भर्ती परीक्षा देने जा रहे अभ्यर्थियों ने शुक्रवार को पटना के पाटलिपुत्र रेलवे स्टेशन पर ट्रेन व्यवस्था को लेकर जमकर हंगामा किया। गुस्साए अभ्यर्थियों ने स्पेशल ट्रेन में पत्थरबाजी की और कोच की खिड़कियां तोड़ दीं। घटना के बाद स्टेशन पर क्षतिग्रस्त ट्रेन कोच की तस्वीरें सामने आई हैं। रेलवे और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रहे हैं। 

अब आगे क्या?

कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्टेशन पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, परीक्षा के लिए चलाई गई स्पेशल ट्रेन में सीटों और सुविधाओं को लेकर नाराजगी थी, जिसके बाद अभ्यर्थियों ने तोड़फोड़ शुरू कर दी। रेलवे प्रशासन ने घटना की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल स्टेशन पर तनाव बना हुआ है और यातायात प्रभावित हो रहा है। 


और पढ़ें