राजस्थान में एक महिला पाकिस्तान जाकर जैश-ए-मोहम्मद के कमांडर से शादी करने जा रही थी। पुलिस ने उसे नेपाल के रास्ते पाकिस्तान पहुंचने से पहले ही गिरफ्तार कर लिया है। महिला की उम्र 38 साल है। महिला की पहचान बबिता धाकड़ उर्फ खादिजा है।
राजस्थान एंटरी टरर स्क्वाड (ATS) ने उसे रविवार को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ अनलॉफुल एक्टिविटीज प्रिवेंशन एक्टिविटीज ऐक्ट (UAPA) के तहत केस दर्ज किया गया है। 27 जून तक वह पुलिस की हिरासत में रहेगी।
शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि उसके कई पाकिस्तानी हैंडलर्स के साथ संपर्क हैं, कई बार बातचीत की है। वह जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी युसुफ अजहर से भी है। वह मसूद अजहर और कारी जरार का करीबी है।
यह भी पढ़ें: 'लश्कर और जैश को कंट्रोल करे पाकिस्तान', अमेरिकी सांसद ने दे डाली नसीहत
ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान से बढ़ा लगाव
अधिकारियों का दावा है कि बबिता, खुफिया विभाग की रडार पर अपनी गिरफ्तारी से कई सप्ताह पहले भी थी। बबिता ने पुलिस से बताया है कि साल 2025 में हुए पहलगाम हमले के बाद से ही उसका रुझान पाकिस्तानी आतंकियों की ओर बढ़ गया है।
पाकिस्तानी लोगों को करती थी मैसेज
पूछताछ में यह खुलासा हुआ है कि वह पाकिस्तान से जुड़े सोशल मीडिया हैंडल पर मैसेज करती थी, उनसे संपर्क करना चाहती थी। वह पाकिस्तानी फेसबुक अकाउंट और पेज पर मैसेज करती थी, पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर से जुड़े लोगों को तलाशती थी।
क्या-क्या पता चला है?
लड़की के मोबाइल फोन और सोशल मीडिया अकाउंट इस ओर इशारा करते हैं कि पाकिस्तानी लोगों के साथ वह लगातार संपर्क में थी। जिन लोगों से वह बात कर रही थी, सब जैश-ए-मोहम्मद के संपर्क में थे। मैसेंजर और वॉट्सऐप पर वह कई लोगों के साथ संपर्क में थी। PTI की एक रिपोर्ट के मुताबिक बबिता के चैट, वीडियो और कॉन्टेक्ट यह बता रहे हैं कि वह पाकिस्तान के साथ संपर्क में थी। वह जैश के ऑपरेटर से संपर्क के लिए कई बार OTP कनेक्ट का इस्तेमाल करती थी।
यह भी पढ़ें: जैश सरगना मसूद अजहर का भाई ताहिर अनवर ढेर, पाकिस्तान के बहावलपुर में हुई मौत
कैसे पाकिस्तान के जाल में फंसी बबिता?
बबिता, अबू उबैदाह के संपर्क में आ गई थी। उसी ने पहले बातचीत शुरू की थी। अबू के साथ उसका भावनात्मक रिश्ता हो गया था। वह मुजाहिदीन को पंसद करती थी, इसलिए जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ना चाहती थी। बबिता की शादी साल 2018 में हुई थी, कुछ दिनों बाद ही तलाक हो गया था।
पाकिस्तानी अबू से शादी करने वाली थी बबिता
बबिता ने इस्लाम अपना लिया था और शादी करने के लिए तैयार हो गई थी। वह इस्लामिक पढ़ाई करने लगी थी, कुरान पढ़ती थी और जैश-ए-मोहम्मद के लिए काम करने के लिए पाकिस्तान बुलाई जा रही थी। उसे पासपोर्ट बनाने के लिए कहा गया था।
जिस पाकिस्तानी शादी करना चाहती है बबिता, वह शादीशुदा है
बबिता घंटों पाकिस्तानी दोस्त से बात करती थी। उसका साथी पहले से ही शादीशुदा था। वह नेपाल के रास्ते पाकिस्तान जाने का प्लान बना रही थी। बबिता, अबु उबैदाह और एक शख्स पाकिस्तान जाने के लिए रास्ते तलाश रहे थे। नेपाल या सउदी अरब के रास्ते नेपाल भागने की कोशिश हो रही थी। वह क्रिप्टो करेंसी के जरिए यात्रा करने की योजना बना रही थी।
यह भी पढ़ें: महिलाओं के लिए 'जिहादी कोर्स' चलाएगा जैश-ए-मोहम्मद, मसूद अजहर की बहन करेगी लीड
कैसे मुसलमान बनी बबिता?
पुलिस ने बताया है कि बबिता ने क्रिप्टोकरेंसी से जुड़े एप्लीकेशन डाउनलोड किए थे। सोशल मीडिया में एक मौलवी के संपर्क में आने के बाद ही वह मुसलमान बन गई थी। वह खादिजा बन गई थी और अतिवादी समूहों से जुड़ गई। बबिता ने बम बनाने की तैयारी भी ऑनलाइन की थी। पाकिस्तानी हैंडलर ने उसे भारत से जुड़े कुछ हैंडलर्स के बारे में भी बताया है। मोबाइल फोन का विश्लेषण जारी है।