logo

मूड

ट्रेंडिंग:

स्कूल में लगवाया था सीक्रेट कैमरा, महिला टीचर से लिपटा मिला टीचर पति

यूपी के कन्नौज जिले में बेसिक स्कूल में शिक्षिक व शिक्षिका का प्रेमालाप करते हुए वीडियो वायरल हो गया। टीचर की पत्नी ने ही स्कूल के कमरे में हिडेन कैमरा लगाया था।

ai generated image of the case

प्रतीकात्मक फोटो, Photo Credit: ChatGPT

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले के एक परिषदीय प्राथमिक विद्यालय से सामने आए कथित अश्लील वीडियो ने शिक्षा विभाग में हड़कंप मचा दिया है। सौरिख ब्लॉक के बझेड़ी गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में तैनात एक पुरुष शिक्षक और महिला शिक्षिका का कथित आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद बेसिक शिक्षा विभाग ने दोनों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, वीडियो पुरुष शिक्षक की पत्नी ने कथित रूप से कक्षा में लगवाए गए हिडन कैमरे में रिकॉर्ड हुआ था।

 

जानकारी के मुताबिक, पुरुष शिक्षक और उसकी पत्नी के बीच वर्ष 2021 से वैवाहिक विवाद चल रहा है। पत्नी पंचायत सचिव के पद पर तैनात है और उसने पहले ही पति के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज करा रखा है। इसी दौरान उसे पति के कथित प्रेम संबंध की जानकारी मिली। आरोप है कि इसके बाद उसने सच्चाई सामने लाने के लिए स्कूल के कक्ष में हिडन कैमरा लगवाया, जिसमें दोनों शिक्षकों की कथित हरकतें रिकॉर्ड हो गईं।

 

यह भी पढ़ें: 'मारकर दफना दिया है, लाश ले जाओ', पति ने नई नवेली बीवी को मारकर गाड़ दिया

महिला शिक्षिका के पति ने भी लगाए गंभीर आरोप

मामले में नया मोड़ तब आया जब वायरल वीडियो में दिखाई दे रही महिला शिक्षिका के पति भी सामने आए। उनका आरोप है कि नौकरी मिलने के बाद पत्नी का व्यवहार बदल गया और उसने भी उनके खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया। उन्होंने दावा किया कि उनके दो बच्चे हैं लेकिन पत्नी उन्हें बच्चों से मिलने तक नहीं देती।

 

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद बेसिक शिक्षा विभाग ने मामले का संज्ञान लिया। प्रथम दृष्टया विभाग ने दोनों शिक्षकों को निलंबित करते हुए पूरे प्रकरण की जांच के आदेश दिए हैं। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

ग्रामीणों में नाराजगी, कड़ी कार्रवाई की मांग

घटना के बाद गांव में भी भारी नाराजगी है। ग्रामीणों का कहना है कि विद्यालय बच्चों के भविष्य निर्माण का स्थान है और वहां इस तरह की कथित हरकतें बेहद शर्मनाक हैं। लोगों ने दोनों शिक्षकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है ताकि शिक्षा व्यवस्था की गरिमा बनी रहे।

 

यह भी पढ़ें: टैंकर से तेल निकालकर मिला देते थे केमिकल, पकड़ा गया 16 हजार लीटर डीजल-पेट्रोल

 

फिलहाल मामला विभागीय जांच के दायरे में है। वायरल वीडियो की सत्यता, उसके रिकॉर्ड होने की परिस्थितियों और उससे जुड़े सभी तथ्यों की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले की आधिकारिक तस्वीर साफ हो सकेगी। दूसरी ओर, यह मामला सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बना हुआ है और शिक्षा व्यवस्था में अनुशासन को लेकर कई सवाल खड़े कर रहा है।

Related Topic:#UP News

और पढ़ें