logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'मारकर दफना दिया है, लाश ले जाओ', पति ने नई नवेली बीवी को मारकर गाड़ दिया

यूपी के सिद्वार्थनगर जिले में पति ने पत्नी की हत्या करके शव घर में दफना दिया। फिर खुद ही फोन करके मृतका की मां को फोन करके कहा कि आकर अपनी बेटी को ले जाओ।

news image

प्रतीकात्मक फोटो Photo Credit Chat GPT

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। डुमरियागंज थाना क्षेत्र के चकमझारी गांव में शादी के महज एक महीने बाद एक नवविवाहिता की कथित तौर पर उसके पति ने हत्या कर दी। इतना ही नहीं, आरोपी ने हत्या के बाद शव को अपने ही घर में दफना दिया। घटना का खुलासा तब हुआ जब आरोपी ने खुद मृतका की मां को फोन कर कहा कि उसने उनकी बेटी की हत्या कर दी है और शव घर में दफना दिया है। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मच गया।

 

पुलिस के मुताबिक, मृतका की पहचान मुफीदुन के रूप में हुई है, जो संतकबीरनगर जिले के दुधारा थाना क्षेत्र के दसहवां गांव की रहने वाली थी। करीब एक महीने पहले ही उसकी शादी सिद्धार्थनगर के चकमझारी गांव निवासी युवक से हुई थी। परिजन का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित कर रहा था।

फोन करके दी हत्या की सूचना

मृतका की मां ने पुलिस को बताया कि बुधवार सुबह उनके दामाद का फोन आया। उसने कहा, 'मैंने तुम्हारी बेटी को मारकर घर में ही दफना दिया है, आकर लाश ले जाओ।' यह सुनते ही परिवार के होश उड़ गए। परिजन तत्काल सिद्धार्थनगर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।

 

यह भी पढ़ें: टैंकर से तेल निकालकर मिला देते थे केमिकल, पकड़ा गया 16 हजार लीटर डीजल-पेट्रोल

मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में निकाला गया शव

सूचना मिलते ही डुमरियागंज थाना पुलिस, क्षेत्राधिकारी बृजेश कुमार वर्मा और नायब तहसीलदार मौके पर पहुंचे। प्रशासन की निगरानी में घर के अंदर खुदाई कराई गई, जहां से नवविवाहिता का शव बरामद हुआ। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मौके पर भारी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।

 

मृतका के परिजन ने पति और ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दहेज हत्या समेत अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी और अन्य संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। क्षेत्राधिकारी डुमरियागंज बृजेश कुमार वर्मा ने बताया कि मृतका की मां की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में घर के भीतर दफन शव को बाहर निकलवाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।

 

यह भी पढ़ें: पिता से वीडियो कॉल पर बात की और कमरे के अंदर फांसी लगाकर दे दी जान

मां बोली- मेरी बेटी को इंसाफ दिलाइए

मृतका की मां का कहना है कि उनकी बेटी की शादी को अभी एक महीना भी पूरा नहीं हुआ था। दहेज की मांग पूरी न होने पर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई। उन्होंने सरकार और पुलिस प्रशासन से दोषियों के खिलाफ फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाकर कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग की है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया जाएगा। फिलहाल पूरे मामले की गंभीरता से जांच जारी है।

Related Topic:#UP News#Crime News

और पढ़ें