logo

मूड

ट्रेंडिंग:

पत्नी ने फोन नहीं उठाया, तो पति ने बच्चों के सामने डंडे से पीट-पीटकर ले ली जान

उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या सिर्फ इसलिए कर दी क्योंकि उसने पूरे दिन उसके फोन कॉल का जवाब नहीं दिया। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

representative image of criminal

प्रतीकात्मक तस्वीर। (AI Generated Image)

शेयर करें

google_follow_us

उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले एक शख्स ने मामूली सी बात पर अपनी पत्नी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। आरोप है कि पत्नी ने दिनभर उसके फोन कॉल का जवाब नहीं दिया, जिससे गुस्से में आकर उसने यह खौफनाक कदम उठा लिया। उसकी पत्नी का नाम कुसुम था और उसकी उम्र 42 साल थी। वहीं पति का नाम नकछेद है और उसकी उम्र 45 साल है। 

 

कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना सेवराचरथई गांव की बताई जा रही है। इस वारदात ने इलाके में सनसनी फैला दी है। पुलिस के अनुसार, जब कुसुम ने दिनभर पति के फोन का जवाब नहीं दिया तो आरोपी गुस्से में घर पहुंचा और बच्चों के सामने ही पत्नी की पिटाई शुरू कर दी। उनके दो छोटे बच्चे, 9 साल का उदयभान और 8 साल की दीक्षा अपनी मां को बचाने की कोशिश कर रहे थे लेकिन आरोपी ने उन्हें धक्का देकर दूर कर दिया और पत्नी को पीटता रहा।


यह भी पढ़ें: 'जो एनकाउंटर करेगा उसका एनकाउंटर होगा', AIMIM नेता ने ऐसा बयान क्यों दिया?

 

दूसरे दिन फिर पीटा

बताया जा रहा है कि पत्नी की हालत बिगड़ते देख बेटी अपनी घायल मां को एक रिश्तेदार के घर ले गई लेकिन अगले दिन जब पत्नी वापस घर लौटी तो आरोपी ने फिर से हमला कर दिया। इस बार उसने डंडे से कुसुम को पीटना शुरू कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ी। गंभीर हालत में कुसुम को अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

 

यह भी पढ़ें: महिलाओं को 2500 और फ्री सिलेंडर का हो गया इंतजाम, दिल्ली के बजट में क्या है?

आरोपी गिरफ्तार

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पूछताछ में आरोपी ने पत्नी को पीटने की बात कबूल की लेकिन कहा कि उसे अंदाजा नहीं था कि उसकी हरकत जानलेवा साबित होगी। परिवार में दो छोटे बच्चों के अलावा एक बड़ा बेटा भी है, जो पंजाब में काम करता है। इस घटना के बाद बच्चों पर गहरा मानसिक असर पड़ा है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है।


और पढ़ें