logo

मूड

ट्रेंडिंग:

मोबाइल खंगालने पर छिड़ा महाभारत, पत्नी ने दुपट्टे से पति का गला घोंटा

दिल्ली में पति ने शक के चलते पत्नी का मोबाइल फोन चेक किया तो दोनों के बीच भारी झगड़ा हो गया, जिसके बाद पत्नी ने गुस्से में आकर अपने ही दुपट्टे से गला घोंटकर पति की हत्या कर दी।

AI Generated Image

प्रतीकात्मक तस्वीर, AI Generated Image

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

दिल्ली के जगतपुरी इलाके में एक 20 साल की महिला ने अपने पति की दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या कर दी। पति को अपनी पत्नी पर किसी और के साथ चक्कर होने का शक था, जिसके कारण उसने रात में पत्नी का मोबाइल फोन छीन लिया था। इसी बात पर दोनों में झगड़ा हुआ और पत्नी ने पति को मार डाला। पुलिस ने कुछ ही घंटों में आरोपी पत्नी अलीशा को पास के एक गुरुद्वारे से गिरफ्तार कर लिया है।

 

यह घटना दिल्ली के राशिद मार्केट इलाके की है। 2 जुलाई की सुबह करीब 3:52 मिनट पर पुलिस को एक पीसीआर कॉल मिली, जिसमें बताया गया कि एक महिला अपने पति का गला घोंट रही है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। वहां 20 साल का मुस्तकीम उर्फ साहिल बेहोश मिला। पुलिस उसे डॉक्टर हेडगेवार अस्पताल लेकर गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद मृतक की मां की शिकायत पर जगतपुरी थाना पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की।

 

यह भी पढ़ें: वाघेला ने किया अखिलेश-सोनिया का समर्थन, बोले सब एक ही थाली के चट्टे-बट्टे

मोबाइल फोन को लेकर हुआ था झगड़ा

पुलिस की पूछताछ में आरोपी पत्नी अलीशा ने बताया कि उसका पति मुस्तकीम उस पर शक करता था कि उसका किसी और के साथ चक्कर चल रहा है। इसी शक में मुस्तकीम ने रात को उसका मोबाइल फोन ले लिया और उसमें सबूत ढूंढने लगा। इस बात को लेकर दोनों के बीच बहस शुरू हो गई। यह विवाद इतना बढ़ गया कि मुस्तकीम ने अपनी पत्नी के साथ मारपीट की।

 

पति की मारपीट पर अलीशा ने गुस्से में पलटवार किया। उसने बताया कि झगड़े के दौरान उसने अपने पति को दबोच लिया और वह उसके सीने पर बैठ गई। इसके बाद उसने अपने ही दुपट्टे से मुस्तकीम का गला तब तक घोंटा, जब तक उसकी जान नहीं निकल गई। इसके थोड़ी देर बाद जब मुस्तकीम की मां कमरे में आई, तब तक अलीशा वहां से भाग चुकी थी।

 

यह भी पढ़ें: पटना में फर्जी पुलिस का आतंक, जांच के नाम पर ज्वेलर्स से 28 किलो चांदी लूटी

गिरफ्तार हुई पत्नी

पति की हत्या करने के बाद अलीशा पुलिस से बचने के लिए पास के ही एक गुरुद्वारे में जाकर छिप गई थी। पुलिस की टीम ने घटनास्थल की फॉरेंसिक जांच की, गवाहों के बयान दर्ज किए और सबूतों की मदद से अलीशा को गुरुद्वारे से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की पूछताछ में अलीशा ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किया गया दुपट्टा भी बरामद कर लिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है।

 


और पढ़ें