महाराष्ट्र के यवतमाल जिले में तान्हा पोला मेले के दौरान शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। महागांव तालुका में लगे मेले में फेरिस व्हील पर बैठी 25 वर्षीय महिला के बाल झूले के घूमते हुए बेयरिंग में फंस गए। झूला तेज रफ्तार से घूमता रहा और बाल खिंचने की वजह से महिला के सिर की खाल का बड़ा हिस्सा उधड़ गया। घटना के बाद मेले में मौजूद लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई।
घायल महिला की पहचान बाली मारोती तालिकोटे के रूप में हुई है। वह यवतमाल के फूलसांवगी की रहने वाली हैं। बताया गया कि बाली तान्हा पोला पर्व के मौके पर आयोजित मेले में घूमने पहुंची थीं। इस एक दिवसीय मेले में आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे आए थे। हादसे के बाद घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।
यह भी पढ़ें: बिहार में स्कूल के गेट पर 22 राउंड फायरिंग, 50 लाख की रंगदारी मांगी
तेज रफ्तार झूले में फंसे बाल
बताया गया कि बाली फेरिस व्हील की सीट पर बैठी थीं। झूला शुरू होने के कुछ देर बाद उनके बाल सीट के पीछे मौजूद घूमते हुए बेयरिंग में फंस गए। उस समय झूला तेज गति से घूम रहा था। बालों पर अचानक जोरदार खिंचाव पड़ा, जिससे महिला के सिर की खाल का एक बड़ा हिस्सा उधड़ गया। अचानक हुई इस घटना के बाद महिला दर्द से चीखने लगीं। उनकी आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोगों का ध्यान झूले की तरफ गया। महिला को खून से लथपथ देखकर वहां मौजूद लोगों में घबराहट फैल गई।
यह भी पढ़ें: सबरीमाला तीर्थयात्रा के लिए केरल सरकार ने खोली तिजोरी, 551 करोड़ आवंटित
पुलिस ने तुरंत रुकवाया झूला
घटना की जानकारी मिलते ही मेले में तैनात पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। सहायक पुलिस निरीक्षक सुनील आंभुरे और पुलिस कांस्टेबल सुहास कायटे ने स्थानीय लोगों की मदद से तेजी से घूम रहे झूले को रुकवाया। झूला रुकने के बाद महिला को सुरक्षित बाहर निकाला गया। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस की तत्काल कर्रवाई से महिला को समय रहते झूले से बाहर निकाल लिया गया और स्थिति को बिगड़ने से रोका गया।