logo

मूड

ट्रेंडिंग:

रात में कैब का इंतजार कर रही थी महिला, छेड़खानी करने लगा शख्स, हो गया गिरफ्तार

बेंगलुरु में रात के समय कैब का इंतजार कर रही एक महिला से छेड़खानी का मामला सामने आया है। शिकायत के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Man Assault woman

सांकेतिक तस्वीर, Photo Credit: ChatGPT

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

आज के समय में कैब लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुकी है। ऑफिस जाने से लेकर घर लौटने तक लाखों लोग कैब सेवाओं पर निर्भर रहते हैं। अब कर्नाटक के बेंगलुरु में घटी यौन उत्पीड़न की इस घटना ने एक बार फिर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चिंता खड़ी कर दी है। बताया जा रहा है कि एक महिला सड़क किनारे रात में अपनी कैब का इंतजार कर रही थी तभी एक व्यक्ति ने उसके साथ कथित तौर पर यौन उत्पीड़न करने की कोशिश की।

 

घटना के बाद महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है। इस घटना ने सार्वजनिक स्थानों और कैब का इंतजार कर रहे यात्रियों, विशेषकर महिलाओं, की सुरक्षा व्यवस्था पर फिर से सवाल खड़े कर दिए हैं। हालांकि, इस एक घटना के आधार पर सभी कैब सेवाओं को असुरक्षित नहीं कहा जा सकता लेकिन ऐसे मामलों से सुरक्षा उपायों को और मजबूत करने की जरूरत जरूर महसूस होती है।

 

यह भी पढ़ें: नितिन राज सुसाइड केस में बड़ी कार्रवाई, आरोपी HOD एमके राम गिरफ्तार

कहां और कैसे हुई घटना ?

यह घटना राममूर्ति नगर इलाके की बताई जा रही है। जहां महिला सड़क किनारे खड़ी रहकर कैब का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान स्कूटर सवार एक व्यक्ति वहां पहुंचा और कथित तौर पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए धन के बदले शारीरिक संबंध बनाने की बात करने लगा। महिला ने जब अपने मोबाइल फोन से उसका वीडियो रिकॉर्ड करना शुरू किया और पुलिस को फोन करने की चेतावनी दी तो आरोपी मौके से फरार हो गया।

महिला ने खुद बताई कहानी

 महिला ने 27 जुलाई को इंस्टाग्राम पर उसका वीडियो पोस्ट कर दिया। उसने घटना की सारी बात शेयर करी । साथ ही महिला ने अपनी पोस्ट में लिखा, 'एक महिला होने के नाते मुझे यह अधिकार है कि मैं बिना किसी डर के अपनी कैब का इंतजार कर सकूं। मैं कोई निर्जीव वस्तु नहीं हूं कि कोई धन के बदले अशोभनीय प्रस्ताव दे। उसकी बातें डराने वाली और अपमानजनक थीं, जिससे मुझे अपनी सुरक्षा की चिंता होने लगी।'

 

यह भी पढ़ें: हरियाणा में साइबर ठगी का खतरा बढ़ा, नए तरीकों से उड़ा रहे लाखों रुपये

 

महिला ने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर इस तरह के व्यवहार को सामान्य मानकर अनदेखा नहीं किया जाना चाहिए। उसने पुलिस से आरोपी की जांच करने और  उचित कार्रवाई करने की मांग की है। इसके साथ ही उसने आम लोगों से भी इस तरह के उत्पीड़न के खिलाफ आवाज उठाने की अपील की। वीडियो सोशल मीडिया पर प्रस्तारित होने और शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी को ढूंढ़ निकाला है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Related Topic:#Crime News

और पढ़ें