logo

मूड

ट्रेंडिंग:

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव; FIR दर्ज

यूपी की राजधानी लखनऊ में अस्पताल संचालिका महिला को शादी का झांसा देकर युवक ने कई बार दुष्कर्म किया। बाद में धर्म परिवर्तन का दबाव बनाकर बेटियों को निशाना बनाया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी युवक की तलाश शुरु कर दी है।

UP News

प्रतीकात्मक फोटो। (Photo Credit: ChatGPT)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

लखनऊ के ठाकुरगंज क्षेत्र में निजी अस्पताल संचालिका ने न्यू हैदरगंज निवासी नौशाद अली पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि आरोपी ने पहले शादी का झांसा देकर उसका यौन शोषण किया और बाद में शादी करने की बात सामने आने पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि नौशाद उसकी बड़ी बेटी को दूसरे जिलों की मस्जिदों और दरगाहों में लेकर जाता था और मौलवियों से उसकी मुलाकात कराता था।

 

महिला के मुताबिक बेटी का कई बार ब्रेनवॉश करने का प्रयास किया गया। इतना ही नहीं, आरोपी पर नाबालिग बेटी के साथ अश्लीलता और दुष्कर्म के प्रयास का भी आरोप है। शिकायत के बाद ठाकुरगंज पुलिस ने यौन शोषण, छेड़छाड़, पॉक्सो एक्ट और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

2024 में अस्पताल में हुई थी मुलाकात

पीड़िता के मुताबिक वर्ष 2024 में नौशाद अपनी पत्नी की डिलीवरी कराने उसके अस्पताल आया था। इसी दौरान दोनों की मुलाकात हुई। आरोप है कि इसके बाद नौशाद महिला के घर भी आने-जाने लगा। जून 2025 में आरोपी को महिला की बीमारी और कैंसर के बारे में जानकारी हुई। महिला का आरोप है कि इसके बाद भी वह उसके संपर्क में रहा।

 

महिला ने पुलिस को बताया कि मुंबई में इलाज के दौरान रुपये को लेकर नौशाद से उसका विवाद हो गया। इसके बाद आरोपी ने उससे बातचीत कम कर दी। महिला का आरोप है कि जब उसने नौशाद से शादी करने की बात कही तो उसने शादी के बजाय धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाना शुरू कर दिया।

 

यह भी पढ़ें: UP के 762 निकायों में OTS लागू, बकाया टैक्स 3 किस्त में भरें, कैसे, तरीका जानिए

बेटी को मस्जिद और दरगाहों में ले जाने का आरोप

महिला ने आरोप लगाया कि नौशाद उसकी बड़ी बेटी को दूसरे जिलों की मस्जिदों और दरगाहों में लेकर जाता था। वहां वह मौलवियों से बेटी की मुलाकात कराता था। पीड़िता का आरोप है कि कई बार बेटी का ब्रेनवॉश किया गया, जिससे वह धर्म परिवर्तन के लिए तैयार हो जाए। पीड़िता ने आरोप लगाया कि नौशाद ने उसकी नाबालिग बेटी के साथ भी अश्लीलता की। 25 जनवरी को बैग लेने के बहाने आरोपी बेटी को दूसरे कमरे में लेकर गया और उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। महिला ने इस घटना को लेकर भी पुलिस में शिकायत की।

 

यह भी पढ़ें: पुलिस कस्टडी से चोर हुआ फरार, शौचालय ले गया था सिपाही, वहीं दिया चकमा

शादीशुदा बेटी को दुबई में नौकरी का झांसा

महिला का आरोप है कि आरोपी ने उसकी शादीशुदा बेटी को भी दुबई में नौकरी दिलाने के नाम पर अपने साथ रखा और उसका शोषण किया। पीड़िता ने पुलिस से पूरे मामले की जांच कर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। ठाकुरगंज थाना प्रभारी निरीक्षक ओमवीर सिंह चौहान के मुताबिक पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ यौन शोषण, छेड़छाड़, पॉक्सो एक्ट और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने समेत संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इंस्पेक्टर के मुताबिक आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

Related Topic:#UP News#UP Police

और पढ़ें