logo

मूड

ट्रेंडिंग:

यूपी: चंदौली के अस्पताल में इलाज करा रही महिला की गोली मारकर हत्या

चंदौली जिले में एक निजी अस्पताल में भर्ती महिला की सोमवार सुबह गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोली मारकर भाग रहे आरोपी को लोगों ने पकड़ लिया।

chandauli hospital murder

प्रतीकात्मक तस्वीर। Photo Credit- Social Media

शेयर करें

google_follow_us

उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में एक निजी अस्पताल में भर्ती महिला की सोमवार सुबह गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने के बाद भाग रहे आरोपी को भीड़ ने दबोच लिया और उसकी जमकर पिटाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया। पुलिस के मुताबिक, हत्या के पीछे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाई है।

 

चंदौली के पुलिस अधीक्षक (एसपी) आकाश पटेल ने बताया कि मृतक महिला की पहचान लक्ष्मीना देवी (55) के रूप में हुई है, जो बिहार के भभुआ की रहने वाली थी। उन्होंने बताया कि पैर की हड्डी टूटने के बाद लक्ष्मीना का अलीनगर थाना क्षेत्र के कमलापुर स्थित निजी अस्पताल में ऑपरेशन किया गया था।

 

यह भी पढ़ें: पंजाब में AAP को एक और झटका! CM भगवंत मान के भाई ने थामा BJP का दामन

वॉर्ड में मारी गोली

आकाश पटेल के अनुसार, इलाज के नाम पर सुबह करीब 6:30 बजे अस्पताल आया एक व्यक्ति दवा लेने के बाद वॉर्ड में पहुंच गया और वहां भर्ती लक्ष्मीना को गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पटेल ने बताया कि वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी हवा में गोली चलाते हुए वॉर्ड से भाग निकला। हालांकि, उन्होंने बताया कि बाहर मौजूद भीड़ ने आरोपी को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया।

आरोपी के पास से बंदूक बरामद

यह भी पढ़ें: कौन है UP का ठाकुर राज सिंह? सुभेंदु के PA मर्डर केस में पुलिस ने किया गिरफ्तार

 

एसपी के मुताबिक, हिरासत में लिए गए आरोपी के पास से एक बंदूक बरामद की गई है। उन्होंने बताया कि हत्या के पीछे की वजह का पता लगाने के लिए आरोपी से पूछताछ जारी है। पटेल के अनुसार, अब तक की पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान अमृतसर निवासी गुरुप्रीत के रूप में बताई है।

 

उन्होंने बताया कि आरोपी का कहना है कि वह सुरक्षा गार्ड की नौकरी करने के लिए चंदौली आया था। पटेल ने बताया कि लक्ष्मीना देवी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की गहन जांच की जा रही है। 

Related Topic:#UP News

और पढ़ें