logo

मूड

ट्रेंडिंग:

अफेयर का विरोध करता था पति, पत्नी ने गला दबाकर जान से मार डाला

UP के बुलंदशहर जिले में प्रेम संबंध में बाधक बनने पर पत्नी ने तौलिए से पति की गला घोंटकर हत्या कर दी। शव के अंतिम संस्कार की तैयारी के दौरान गले में निशान देखकर रिश्तेदार ने पुलिस को सूचना दी।

family of victim

घटना के बाद घर में मौजूद मां, बहन व रिश्तेदार, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

उत्तर प्रदेश के जिला बुलंदशहर में अवैध संबंधों का विरोध करने की कीमत एक किसान को जान देकर चुकानी पड़ी। कोतवाली नगर क्षेत्र के गांव हलीमपुर में सोमवार रात किसान कृष्ण कुमार (36) की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। आरोप उसकी पत्नी प्रीति पर है। घटना के बाद रिश्तेदारों के पहुंचने से पहले ही अंतिम संस्कार की तैयारी शुरू कर दी गई थी। परिजन को शक हुआ तो पुलिस को सूचना दी गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटकर हत्या की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया।

कृष्ण कुमार गांव में रहकर खेती और पशुपालन करते थे। करीब 16 साल पहले उनकी शादी खानपुर थाना क्षेत्र के गांव थाना निवासी प्रीति से हुई थी। दंपती के तीन बेटियां और एक बेटा था। परिजन के मुताबिक प्रीति फोन पर किसी व्यक्ति से घंटों बातचीत करती थी, जिसका कृष्ण कुमार विरोध करते थे। इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था। कृष्ण कुमार के भांजे प्रदीप ने पुलिस को बताया कि प्रीति के अपने प्रेमी के संपर्क में रहने के कारण परिवार में तनाव बना रहता था। आरोप है कि पति के विरोध के बावजूद प्रीति अपने प्रेमी से संपर्क में रहती थी। परिजन का कहना है कि कृष्ण कुमार इसी बात को लेकर परेशान रहते थे।

शराब पीने के लिए खुद दिए पैसे

जानकारी के अनुसार सोमवार को प्रीति ने कृष्ण कुमार को शराब पीने के लिए खुद पैसे दिए थे। रात में कृष्ण कुमार शराब के नशे में घर पहुंचे। परिजन के मुताबिक इसके बाद दोनों के बीच विवाद हुआ। रात करीब 11 बजे कृष्ण कुमार की पत्नी और उनकी आठ वर्षीय बेटी मानसी घर में मौजूद थीं। कुछ देर बाद घर में शोर सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे। वहां कृष्ण कुमार अचेत अवस्था में पड़े मिले। गांव के ही एक चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन को उनकी मौत पर संदेह हुआ।

 

यह भी पढ़ें: 'साहब मैं जिंदा हूं', कागजों में मरी हुई दिखाया, महिला ने SDM से की फरियाद

 

कृष्ण कुमार के भांजे प्रदीप राजपूत ने बताया कि सुबह वह और अन्य रिश्तेदार कृष्ण कुमार के घर पहुंचे थे। उन्हें गले पर गहरे निशान दिखाई दिए, जिससे हत्या का संदेह हुआ। परिजन ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। रिश्तेदारों के आने से पहले ही अंतिम संस्कार की तैयारी शुरू किए जाने से भी परिवार को संदेह हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई।

पुलिस पूछताछ में पत्नी ने कबूली हत्या की बात

पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपी पत्नी प्रीति ने बताया कि उसका पति कृष्ण कुमार शराब पीकर आए दिन उसके साथ मारपीट करता था। इसी से परेशान होकर उसने पति की हत्या कर दी। हालांकि, परिजन ने हत्या की वजह अवैध संबंधों का विरोध और संपत्ति विवाद भी बताया है।सीओ सिटी प्रखर पांडेय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटकर हत्या की पुष्टि हुई है। पूछताछ में आरोपी पत्नी प्रीति ने पति की हत्या करने की बात बताई है। पुलिस मोबाइल फोन की कॉल डिटेल की भी जांच कर रही है।

 

यह भी पढ़ें: अलीगंज अग्निकांड: 15 मौतों के बाद 2 महीने बीते, अभी तक नहीं मिला न्याय

 

परिजन ने संपत्ति को लेकर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। कृष्ण कुमार के भांजे प्रदीप के मुताबिक प्रीति अपनी संपत्ति बेचकर प्रेमी के साथ जाना चाहती थी। कुछ महीने पहले उसने करीब 35 लाख रुपये में एक प्लॉट बेच दिया था। कुछ दिन पहले ही उसने तीन बीघे जमीन भी बेची थी, जिसकी रकम उसके पास ही बताई जा रही है। परिजन का कहना है कि अब घर के पास पड़ी एक और प्लॉट को बेचने की फिराक में थी। कृष्ण कुमार इसका विरोध कर रहे थे।

 

परिवार का आरोप है कि इसी वजह से प्रीति अपने पति पर संपत्ति बेचने का दबाव बना रही थी और विरोध बढ़ने पर उसने हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पत्नी प्रीति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। मोबाइल कॉल डिटेल, पोस्टमार्टम रिपोर्ट, परिजन के बयान और संपत्ति संबंधी विवाद को जांच में शामिल किया गया है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि हत्या में किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका थी या नहीं। मामले की जांच आगे जारी है।

Related Topic:#UP News

और पढ़ें