logo

ट्रेंडिंग:

महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, लाश को तेजाब से जलाया

कासगंज में महिला ने पति की हत्या करने के बाद लाश पर तेजाब डालकर उसे ईंट भट्ठे के पास फेंक दिया। पुलिस जांच कर रही है।

प्रतीकात्मक तस्वीर । Photo Credit: PTI

प्रतीकात्मक तस्वीर । Photo Credit: PTI

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में एक महिला को अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की कथित तौर पर चाकू मारकर हत्या करने और शव को जला देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। आरोपियों ने शव को जलाने के बाद उसकी पहचान छिपाने के लिए उस पर तेजाब डाला और फिर उसे एक ईंट भट्ठे के पास फेंक दिया।

 

पुलिस के अनुसार, आरोपी महिला तबस्सुम (29) ने अपने पति यूसुफ (29) की हत्या की। यूसुफ के परिवार ने 2 अगस्त को अलीगढ़ के छर्रा थाने में उसकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज की थी। परिवार ने बताया कि यूसुफ सुबह से लापता था।

 

यह भी पढ़ेंः हथियार तस्करी में पंजाब का रिटायर आर्मी जवान गिरफ्तार, जांच तेज

 

ईंट भट्ठे के पास मिली लाश

रविवार रात को पुलिस को एक ईंट भट्ठे के पास अज्ञात व्यक्ति के जले हुए शव मिलने की सूचना मिली। पुलिस यूसुफ के परिवार के साथ मौके पर पहुंची और शव की पहचान की। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि यूसुफ की पत्नी तबस्सुम का 27 वर्षीय दानिश के साथ अवैध संबंध था। सूत्रों ने बताया कि आरोपियों ने यूसुफ के पेट में चाकू मारा और फिर उसके शव को जला दिया।

पुलिस तलाश में जुटी

छर्रा के सर्किल ऑफिसर धनंजय ने पत्रकारों को बताया कि पुलिस दानिश और यूसुफ के कुछ अन्य परिवारवालों की तलाश कर रही है, जिन पर हत्या में शामिल होने का संदेह है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और जल्द ही अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने की उम्मीद है।

 


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap