logo

मूड

ट्रेंडिंग:

पति ने ही पत्नी को उतारा मौत के घाट, मेले में घुमाने लाया था, चाकू से रेता गला

बिहार के पूर्वी चंपारण जिले से पति के साथ पत्नी दुर्गा पूजा का मेला घूमने निकली पत्नी को उसके पति ने मार दिया। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।

representative image of Murder Scene

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo Credit: Gemini Ai

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

बिहार के पूर्वी चंपारण जिले से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। जिस पति के साथ पत्नी दुर्गा पूजा का मेला घूमने निकली थी, उसी पति पर पत्नी की बेरहमी से हत्या करने का आरोप है। मेले में हुए मामूली विवाद का अंजाम इतना खौफनाक होगा, किसी ने सोचा भी नहीं था। पति ने चाकू से गला रेतकर 25 वर्षीय पत्नी पिंकी कुमारी की हत्या कर दी और शव को गन्ने के खेत में फेंककर फरार हो गया। इस दिल दहला देने वाली घटना से पिपरा इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी पति की तलाश में छापेमारी कर रही है।

 

घटना पिपरा थाना क्षेत्र के टिकुलिया गांव के समीप की है। जानकारी के अनुसार भेरखिया गांव निवासी रोहित कुमार पासवान सोमवार को अपनी पत्नी पिंकी कुमारी को उसके मायके से सीताकुंड दुर्गा पूजा मेला घुमाने के लिए लाया था। सीताकुंड में हर साल दुर्गा पूजा पर बड़ा मेला लगता है। दूर-दूर से लोग मेला देखने आते हैं। रोहित भी अपनी पत्नी को मेला दिखाने के लिए ससुराल गया था और वहां से पत्नी को साथ लेकर सीताकुंड मेला घूमने आया था।

 

यह भी पढ़ें: वीरभद्र की फोटो गायब होने से प्रतिमा अनावरण तक, हिमाचल कांग्रेस में क्या चल रहा?

शव को गन्ने के खेत में फेंका

बताया जा रहा है कि मेले में किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया और दोनों के बीच कहासुनी हुई। विवाद इतना बढ़ा कि पति ने गुस्से में आकर पत्नी पर हमला कर दिया। आरोप है कि पति ने पहले से रखे चाकू से पत्नी का गला रेत दिया। पिंकी की मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद आरोपी पति शव को घसीटकर पास के गन्ने के खेत में फेंक दिया और मौके से फरार हो गया।

 

कुछ देर बाद जब स्थानीय किसान गन्ने के खेत की ओर गए तो खेत में खून से लथपथ शव पड़ा देखा। शव देखते ही इलाके में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना पिपरा थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अजय कुमार चौधरी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी सदर अस्पताल भेज दिया।

पति के खिलाफ मामला दर

मृतका पिंक की उम्र 25 वर्ष बताई जा रही है। उसकी शादी कुछ साल पहले रोहित कुमार पासवान से हुई थी। परिजनों के अनुसार पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था। रोहित शराब पीने का आदी था और पत्नी के साथ मारपीट करता था। सोमवार को जब वह मायके से पत्नी को लाया तो ससुराल वालों ने खुशी-खुशी भेज दिया, लेकिन किसी को अंदाजा नहीं था कि वह उनकी बेटी की आखिरी विदाई होगी।

 

पिंकी के मायके वालों ने रोहित पर हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि रोहित ने सुनियोजित तरीके से उनकी बेटी की हत्या की है। वह पहले से ही हत्या की योजना बनाकर चाकू लेकर आया था। मेले में विवाद तो सिर्फ बहाना था। पुलिस ने मायके वालों के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है।

 

यह भी पढ़ें: मशीनें उतरीं, डीसिल्टिंग हुई, एक साल में दिल्ली की यमुना कितनी साफ हुई?

पुलिस ने क्या बताया?

थानाध्यक्ष ने बताया कि शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आरोपी पति फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। हत्या के कारणों की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आपसी विवाद में हत्या का लग रहा है, लेकिन सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है।

 

इधर, मेले के दौरान हुई इस वारदात ने लोगों को झकझोर दिया है। जहां एक तरफ लोग दुर्गा पूजा के उल्लास में डूबे हैं, वहीं इस हत्या की खबर से लोग सहम गए हैं। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर कड़ी सजा दी जाए। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि मेले में किसी भी संदिग्ध व्यक्ति की सूचना तुरंत पुलिस को दें।


और पढ़ें