logo

मूड

ट्रेंडिंग:

‘संघ की शाखा में जाकर सीखें’, योगी आदित्यनाथ ने दी अखिलेश यादव को नसीहत

योगी आदित्यनाथ ने अखिलेश यादव को लेकर तंज कसा है और उनके सुबह देर से उठने को लेकर सलाह दी है। साथ राहुल गांधी के लिए भी उन्होंने बयान दिया।योगी आदित्यनाथ ने अखिलेश यादव को लेकर तंज कसा है और उनके सुबह देर से उठने को लेकर सलाह दी है। साथ राहुल गांधी के लिए भी उन्होंने बयान दिया।

Yogi Adityanath

योगी आदित्यनाथ। Photo Credit: PTI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक प्राइवेट मीडिया चैनल के कार्यक्रम में बोलते हुए समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव पर तीखा निशाना साधते हुए उन्हें संघ की शाखा में जाने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि वह आरएसएस की शाखाओं में जाएं, वहां के नियमों से वह सीखेंगे और 12 बजे उठने की आदत छूट जाएगी, सुबह जल्दी जागना सीखेंगे, जो उनके और उनकी पार्टी के लिए फायदेमंद होगा। वंदे मातरम को राष्ट्रगीत बताते हुए उन्होंने कहा कि इसका अपमान राष्ट्रद्रोह है, क्रांतिकारियों और संविधान निर्माताओं का अपमान है।

 

बुलडोजर और ब्रह्मोस को पूरक बताते हुए उन्होंने कहा कि बुलडोजर माफिया को कुचलता है और इंफ्रास्ट्रक्चर बनाता है, जबकि ब्रह्मोस देश की सामरिक ताकत है, दुश्मन को उसके ठिकाने पर मारेंगे। उन्होंने इटावा में निर्माणाधीन केदारेश्वर महादेव मंदिर का जिक्र करते हुए कहा कि अगर अखिलेश जी ने शुद्ध मन से यह मंदिर बनवाया होता तो वह वहां जरूर जाते, लेकिन उनकी नीयत पर सवाल है। फिर भी, उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि 'देर आए दुरुस्त आए', कम से कम मंदिर तो बनवा रहे हैं, इसलिए बधाई। अब वह श्रीकृष्ण जन्मभूमि के लिए भी आगे आएं, तो लोग उनकी सराहना करेंगे।’

 

यह भी पढ़ें: 'CM मतलब करप्ट माउथ', शंकराचार्य के बहाने योगी आदित्यनाथ पर बरसे अखिलेश

कहा- ज्यादा सीटों से जीतेंगे

योगी जी ने 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर भरोसा जताया कि बीजेपी इस बार 2022 से ज्यादा सीटें जीतेगी और डबल इंजन की सरकार फिर से सत्ता में आएगी। उन्होंने कहा कि कोई संदेह नहीं है, यूपी अब ट्रिपल-टी (टेक्नोलॉजी, ट्रस्ट और ट्रांसफॉर्मेशन) से जुड़ चुका है और अगली बार धमाकेदार तरीके से वापसी होगी। उन्होंने बिहार में कांग्रेस-आरजेडी की हार का हवाला देते हुए कहा कि 2027 में यूपी में भी सपा और कांग्रेस की यही हालत होगी। जनता हर जिले और विधानसभा में मौजूदा सरकार के पक्ष में बोल रही है।

 

 

 

 

राम मंदिर के संदर्भ में मुख्यमंत्री ने कहा कि यूपी को उसकी असली पहचान वापस मिली है अब नौजवान, किसान, श्रमिक और महिलाएं सुरक्षित और समृद्ध हैं। यही सच्चा रामराज्य है, जहां बिना भेदभाव हर वर्ग को उसका हक मिल रहा है। सिर्फ मंदिर बनाना काफी नहीं, बल्कि रामराज्य की अवधारणा को जमीन पर उतारना उनका सबसे बड़ा उपलब्धि है। डबल इंजन सरकार ने जो कहा, वह करके दिखाया और आगे भी दिखाएगी।

गाजी मेले का किया जिक्र

योगी जी ने सपा पर महाराज सुहेलदेव के विरोध और गाजी के मेले लगाने का आरोप लगाया। उन्होंने याद दिलाया कि गाजी ने सोमनाथ और अयोध्या में हमले किए थे, लेकिन सुहेलदेव ने उन्हें सजा दी। बीजेपी सरकार ने बहराइच में उनका भव्य स्मारक और आजमगढ़ में विश्वविद्यालय बनवाया, जबकि सपा वाले इसका विरोध करते हैं।

 

पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) को लेकर उन्होंने कटाक्ष किया कि यह असल में 'परिवार डेवलपमेंट अथॉरिटी' है। अखिलेश चेयरमैन, शिवपाल सीईओ और रामगोपाल यादव वाइस चेयरमैन, बाकी रिश्तेदारों को भी जगह मिलेगी। यह अवसरवाद का नमूना है।

राहुल पर भी कसा तंज

राहुल गांधी और अखिलेश पर हमला करते हुए कहा, ‘देश राहुल को और यूपी अखिलेश को गंभीरता से नहीं लेता। उनकी सोच नकारात्मक है। कांग्रेस ने राहुल को नेता प्रतिपक्ष बनाया क्योंकि जहाज डूब रहा है तो ऐसे कैप्टन की जरूरत होती है जो आसानी से डुबो सके।’

 

यह भी पढ़ें: CM योगी आदित्यनाथ ने एवियन इन्फ्लूएंजा वायरस पर की मीटिंग, जानें लक्षण

 

ओवैसी पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि यूपी ने राम जन्मभूमि से संदेश दे दिया, अब बीजेपी हैदराबाद की ओर बढ़ेगी। ओवैसी 'भाग्य नगर' से डरकर बकवास कर रहे हैं, यूपी में उनका कोई स्कोप नहीं।

Related Topic:#Yogi Adityanath#BJP

और पढ़ें