logo

ट्रेंडिंग:

'CM मतलब करप्ट माउथ', शंकराचार्य के बहाने योगी आदित्यनाथ पर बरसे अखिलेश

यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने मौजूदा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर हमला बोलते हुए कहा है कि अब सीएम का मतलब करप्ट माउथ हो गया है।

Yogi Adityanath and Akhilesh Yadav

योगी आदित्यनाथ और अखिलेश यादव । Photo Credit : PTI

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर कटाक्ष किया है। उन्होंने ‘मुख्यमंत्री’ का नया अर्थ बताते हुए कहा कि आजकल CM का मतलब करप्ट माउथ भी हो गया है। यह टिप्पणी उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए की। इस दौरान उन्होंने केंद्र और राज्य की भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) सरकारों पर भी कई मुद्दों को लेकर सवाल उठाए।

 

यह बयान उस समय आया जब पूर्व कैबिनेट मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कांग्रेस छोड़कर समाजवादी पार्टी की सदस्यता ली है। सिद्दीकी के समाजवादी पार्टी में शामिल होने को पार्टी ने अपनी राजनीतिक मजबूती और सामाजिक समीकरणों के विस्तार के संकेत के रूप में पेश किया है। इस मौके पर अखिलेश ने कहा कि समाजवादी विचारधारा से जुड़ने वालों का स्वागत है और आने वाले समय में प्रदेश की राजनीति में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

‘CM अब करप्ट माउथ’

अखिलेश यादव ने कहा, 'हमारे मुख्यमंत्री खिलाड़ी तो हैं लेकिन खेल नहीं पा रहे।' उन्होंने दिल्ली और लखनऊ दोनों जगह के राजनीतिक माहौल को 'खराब' बताते हुए शासन व्यवस्था पर सवाल खड़े किए। अखिलेश यादव ने कुछ नेताओं पर शंकराचार्य का अपमान करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा, 'जो भी भगवा वस्त्र पहनता है, हम उसका सम्मान करते हैं लेकिन किस तरह की भाषा का इस्तेमाल किया जा रहा है?' उन्होंने प्रशासनिक माध्यम से दूसरों से प्रमाणपत्र मांगने वालों पर भी सवाल उठाया और कहा कि पहले वे अपने प्रमाणपत्र दिखाएं।

 

यह भी पढ़ें: तेज धमाका, फटे कपड़े, चीख-पुकार..., भुवनेश्वर धमाके का CCTV फुटेज डरा देगा

‘मेक इन इंडिया’ पर सवाल

रक्षा खरीद के मुद्दे पर अखिलेश ने कहा कि जब सैकड़ों करोड़ रुपये के राफेल विमान खरीदे जा रहे हैं तो ‘मेक इन इंडिया’ का क्या हुआ? उन्होंने केंद्र सरकार की आर्थिक नीति में विरोधाभास का आरोप लगाया। हालांकि, एप्सटीन फाइल्स पर टिप्पणी करने से उन्होंने परहेज किया और कहा कि उनका ध्यान घरेलू मुद्दों पर है।

वोटर लिस्ट में गड़बड़ी का आरोप

अखिलेश यादव ने बीजेपी पर मतदाता सूची में हेरफेर का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव में देरी का कारण मतदाता सूची में बड़ा घोटाला है। उनका दावा था कि अंगूठा लगाने वाले लोगों के नाम पर भी फॉर्म-7 में हस्ताक्षर जोड़ दिए गए। उन्होंने देशव्यापी जाति जनगणना की मांग दोहराते हुए कहा कि जनसंख्या के अनुपात में आरक्षण तय किया जाना चाहिए।

 

यह भी पढ़ें: SIR में लापरवाही? चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल में 7 अफसरों को सस्पेंड किया

आजम खान पर क्या बोल गए अखिलेश?

नसीमुद्दीन सिद्दीकी के सपा में शामिल होने पर अखिलेश ने कहा, 'आज फूल हमारे पास आया है, किसी और का फूल मुरझा रहा है।' इसे बीजेपी के चुनाव चिह्न पर तंज माना गया है। आजम खान को लेकर चल रही अटकलों पर उन्होंने कहा कि उनके साथ अन्याय हुआ है और सभी चाहते हैं कि उन्हें रिहा किया जाए।


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap