जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में शनिवार को एक युवती ने चिनाव नदी में छलांग लगा दी। 20 वर्षीय युवती की पहचान पायल के तौर पर हुई। घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल है। इसमें युवती नदी के ऊपर बने पुल के किनारे लगी रेलिंग के सहारे खड़ी है। बाय-बाय करते हुए वह नदी में छलांग लगा देती है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पायल डोडा जिले के कोरड़ा गांव की रहने वाली है। स्थानीय प्रशासन और लोगों ने नदी में तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। घटना करीब दोपहर दो बजे की बताई जा रही है। नदी का बहाव काफी तेज है। अभी तक पायल का कोई सुराग नहीं लगा है। स्थानीय पुलिस प्रशासन के अलावा आपदा प्रबंधन की टीम भी तलाशी अभियान में जुटी है।
यह भी पढ़ें: दिल्ली के सत्य निकेतन में ढह गई पूरी बिल्डिंग, कई लोगों के दबने की आशंका
दैनिक जागरण की रिपोर्ट के मुताबिक पायल गांव में लगे एक मेले में गई थी। बाद में उसने अपने पिता कृष्ण लाल को तबीयत खराब होने की जानकारी फोन पर दी और कहा कि वह डॉक्टर के पास जा रही है। डॉक्टर न मिलने पर पायल एक शख्स के साथ बाइक से वापस आ रही थी।
पिता से फोन पर क्या बोली पायल?
मगर अचानक पायल चिनाब नदी की तरफ चली गई। साथ में मौजूद शख्स ने उसके पिता को फोन करके घटना की जानकारी। पिता ने जब कॉल पर बात की तो पायल ने कहा, 'उसे किसी ने परेशान नहीं किया है। यह मेरा अपना फैसला है। मेरा दिल कह रहा है कि मुझे इसी रास्ते जाना चाहिए।' बाय-बाय कहने के बाद पायल ने नदी में छलांग लगा दी।
यह भी पढ़ें: अखिलेश ने डिंपल को उतारा, जयंत के लिए मैदान में उतरीं चारू चौधरी
वीडियो में क्या दिख रहा?
अमर उजाला की रिपोर्ट के अनुसार पायल पिछले कुछ समय से मानसिक तौर पर परेशान चल रही थी। उसका उपचार भी चल रहा था। वीडियो में साफ तौर पर दिख रहा है कि युवती पुल पर लगी रेलिंग के सहारे खड़ी है। उसके पास में ही एक कार खड़ी है। रोड से वाहन गुजर रहे हैं। लोग युवती को गलत कदम उठाने से रोकते हैं, लेकिन वह बाय-बाय करते हुए चिनाब नदी में छलांग लगा देती है।