logo

मूड

ट्रेंडिंग:

कासगंज में युवती की गला रेतकर हत्या, नलकूप की छत पर नग्न हालत में मिला शव

UP के जिला कासगंज में युवती की गला रेतकर हत्या कर दी गई। उसका शव नग्न हालत में नलकूप की छप पर मिला। युवती की दुष्कर्म के बाद हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस पूरे मामले में गहनता से जांच कर रही है।

UP News

सांकेतिक फोटो। (AI-generated image)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

उत्तर प्रदेश के जिला कासगंज में 18 वर्षीय युवती की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। सदर कोतवाली क्षेत्र के अशोक नगर लाइन पार इलाके में बुधवार को युवती का नग्न अवस्था में शव नलकूप की छत पर मिला। युवती की गला रेतकर हत्या की गई थी।

 

दुष्कर्म के बाद हत्या किए जाने की आशंका भी जताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही डीआईजी प्रभाकर चौधरी और एसपी ओपी सिंह मौके पर पहुंचे। डॉग स्क्वाड और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से अहम साक्ष्य जुटाए।

कासगंज के एसपी ओपी सिंह ने बताया कि युवती मंगलवार रात से घर से लापता थी। उसका घर घटनास्थल से करीब सवा किलोमीटर दूर है। पुलिस के मुताबिक, हत्या के बाद शव को नलकूप की छत पर फेंका गया था।

 

परिजनों से पूछताछ और घटनास्थल के निरीक्षण के बाद पुलिस को कई अहम जानकारियां मिली हैं, जिनकी पड़ताल की जा रही है। एसपी ने बताया कि युवती की हत्या गला रेतकर की गई है।

 

पुलिस हत्या की असल वजह का पता लगाने के लिए शव का पोस्टमार्टम करा रही है। दुष्कर्म की आशंका को लेकर भी पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

 

यह भी पढ़ें: यूपी को मिली एक और एक्सप्रेस-वे की सौगात, 150KM लंबाई; जुड़ेंगे ये जिले

 नशीला पदार्थ खिलाकर घर से निकली थी युवती

परिजनों ने पुलिस को बताया कि मृतका अपनी बड़ी बहन को नशीला पदार्थ खिलाकर घर से करीब तीन लाख रुपये और जेवर लेकर निकली थी। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। युवती के घर से निकलने के समय तीन लाख रुपये और जेवर ले जाने की बात की भी पुलिस जांच कर रही है।

अक्टूबर में होनी थी बड़ी बहन की शादी

परिवार के अनुसार मृतका छह भाई-बहनों में सबसे छोटी थी। उसकी बड़ी बहन की शादी अक्टूबर में होनी थी। मृतका के भाई ने बताया कि वह अपने पिता के साथ सब्जी बेचने का काम करता है। परिजनों के मुताबिक मंगलवार रात करीब एक बजे परिवार के लोग खाना खाने के बाद सो गए थे। इसके बाद युवती घर से निकल गई। रात करीब तीन बजे जब देखा गया तो वह घर पर नहीं थी।

 

यह भी पढ़ें: सहारनपुर के अस्पताल से नवजात चोरी, पिता को गच्चा देकर बच्चा लेकर भागी महिला

मोबाइल और सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

पुलिस ने मृतका के मोबाइल फोन की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि युवती के घर से निकलने के बाद उसकी गतिविधियों और घटना से जुड़े लोगों के बारे में जानकारी मिल सके। एसपी ओपी सिंह ने बताया कि युवती का शव नलकूप की छत पर मिला है। घटना से जुड़े सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है।

Related Topic:#UP News#UP Police

और पढ़ें