logo

मूड

ट्रेंडिंग:

बिहार में जमीन के लिए खूनी खेल? छोटे भाई पर बड़े भाई की हत्या का आरोप

बिहार के भागलपुर में जमीन विवाद को लेकर छोटे भाई पर बड़े भाई नंदू यादव की गोली मारकर हत्या करने का आरोप है। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में छापेमारी कर रही है।

Bhagalpur Younger Brother Killed In Elder

बिहार क्राइम न्यूज।Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

बिहार के भागलपुर जिले में जमीन विवाद को लेकर एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां छोटे भाई पर अपने बड़े भाई की गोली मारकर हत्या करने का आरोप है। घटना बबरगंज थाना क्षेत्र के अलीगंज चौक स्थित कबीर आश्रम के पास हुई। मृतक की पहचान नंदू यादव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों भाइयों के बीच जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी विवाद में गोली चली और नंदू यादव की मौके पर ही मौत हो गई।

 

नंदू यादव की पत्नी ने अपने देवर पर पति की गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पत्नी का कहना है कि कुछ दिन पहले भी दोनों भाइयों के बीच झगड़ा हुआ था। इस मामले में उन्होंने बबरगंज थाने में शिकायत भी दी थी। उनका आरोप है कि पुलिस ने उस शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की। बताया जा रहा है कि दोनों भाई एक जमीन पर अपना-अपना दावा कर रहे थे। इसी बात को लेकर उनके बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। दोनों के बीच कई बार झगड़ा भी हो चुका था।

विवाद के बाद छोटे भाई ने चलाई गोली

जानकारी के अनुसार, दोनों भाइयों के बीच आज फिर जमीन को लेकर विवाद हुआ। देखते ही देखते कहासुनी बढ़ गई। आरोप है कि इसी दौरान छोटे भाई ने गोली चला दी। गोली नंदू यादव को लगी। वह जमीन पर गिर पड़े और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

 

यह भी पढ़ें: लड़की ने iPhone और बाइक खरीदने के लिए नाना की करवाई हत्या, चुराया 36 ग्राम सोना

 

गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। वहां नंदू यादव खून से लथपथ पड़े थे। घटना की सूचना मिलते ही बबरगंज थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है।

आरोपी छोटे भाई की तलाश में जुटी पुलिस

नंदू यादव की मौत के बाद उनकी पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। उन्होंने पुलिस से आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। पत्नी का कहना है कि अगर पहले मिली शिकायत पर कार्रवाई होती तो शायद आज उनके पति की जान बच सकती थी।

 

घटना के बाद आरोपी छोटा भाई मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। उसके संभावित ठिकानों पर छापेमारी भी की गई है, लेकिन अभी तक वह पकड़ा नहीं गया है। बबरगंज थाना पुलिस के अनुसार, मामले की जांच चल रही है। मृतक की पत्नी के बयान के आधार पर केस दर्ज किया जाएगा। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने की कोशिश की जा रही है।


और पढ़ें