logo

मूड

ट्रेंडिंग:

बिहार के सहरसा में पुलिस कस्टडी में युवक की मौत, थाने के टॉयलेट में मिला शव

सहरसा जिले के एक थाने में पुलिस कस्टडी में एक युवक की मौत हो गई। खबर में यह पता चला है कि मृतक ने थाने के टॉयलेट में उसने फांसी लगाकर जान दे दी। 

Representative image

सांकेतिक तस्वीर, Photo Credit- Social media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

बिहार के सहरसा जिले के सौरबाजार थाना में पुलिस कस्टडी में एक युवक की मौत का मामला सामने आया है। लव अफेयर से जुड़े अपहरण के मामले में थाना लाए गए 25 साल के युवक ने थाने के टॉयलेट में फांसी लगाकर जान दे दी। मृतक की पहचान कचरा गांव के रहने वाले अनमोल कुमार के रूप में हुई है। 

 

घटना के बाद थाने और सदर अस्पताल में हड़कंप मच गया। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भारी संख्या में पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

 

यह भी पढ़ें: बिहार में बनेगा AI हब, पटना में खुलेगा टाइगर एनालिटिक्स का ग्लोबल सेंटर

कुछ दिन पहले लाया गया था थाना

इस मामले में सदर DSP पंकज सिंह ने बताया कि अनमोल को लव अफेयर के आरोप में दो-तीन दिन पहले थाना लाया गया था। उस पर एक लड़की के अपहरण का आरोप था। पुलिस उसी मामले में उससे पूछताछ कर रही थी। बताया जा रहा है कि युवक थाना में ही पुलिस कस्टडी में था। सुबह वह टॉयलेट गया था। काफी देर तक बाहर नहीं आने पर पुलिसकर्मियों को शक हुआ। जब दरवाजा खोला गया तो अंदर युवक का शव मिला। 

 

फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस का कहना है कि घटना के समय ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों से भी पूछताछ की जा रही है। थाने के CCTV फुटेज को भी खंगाला जा रहा है, ताकि यह पता चल सके कि युवक शौचालय में कब गया और उसके बाद क्या हुआ।

आखिर कैसे हुई इतनी बड़ी चूक?

इस घटना के बाद सबसे बड़ा सवाल पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर खड़ा हो गया है। पुलिस कस्टडी में रहते हुए युवक ने कैसे फांसी लगा ली? थाने में तैनात पुलिसकर्मी कहां थे? शौचालय में युवक अकेले कैसे गया? क्या उसकी निगरानी नहीं की जा रही थी? इन सवालों का जवाब पुलिस के पास अभी नहीं है। परिजनों और स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस की लापरवाही की वजह से ही यह घटना हुई। अगर समय पर निगरानी की जाती तो युवक की जान बचाई जा सकती थी। 

 

यह भी पढ़ें: '16 दिसंबर तक बांग्लादेश पर कब्जा कर लेंगे', बंगाल के मंत्री अर्जुन सिंह का दावा

पोस्टमार्टम के बाद होगा खुलासा

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चलेगा। पुलिस का कहना है कि नियमानुसार इस मामले में मजिस्ट्रेट जांच भी कराई जाएगी। साथ ही मानवाधिकार आयोग को भी सूचना दी जाएगी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अगर जांच में किसी पुलिसकर्मी की लापरवाही पाई जाती है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। 


और पढ़ें